विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2024

Udaipur: महेंद्र सिंह मेवाड़ की अंतिम विदाई में नम हुई आंखें,  सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि

Udaipur: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. CM भजनलाल शर्मा ने श्रद्धांजलि दी.

Udaipur: महेंद्र सिंह मेवाड़ की अंतिम विदाई में नम हुई आंखें,  सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
सीएम भजनलाल शर्मा ने महेंद्र सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि दी.

Udaipur: राजस्थान में महाराणा प्रताप के वंशज और उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर हज़ारों की संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी है. 83 वर्षीय महेंद्र सिंह मेवाड़ पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और रविवार (10 नवंबर) को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर छा गई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में महेंद्र सिंह मेवाड़ के घर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भाजपा नेताओं ने समोर बाग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

CM भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महेंद्र सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा, "चित्तौड़गढ़ के पूर्व सांसद और मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के देवलोकगमन के बाद उदयपुर उनके निज निवास पर पहुंचकर उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अमूल्य योगदान को याद किया. उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी." पुराने शहर में मार्ग में खड़े होकर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के  

10 दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

राजघराने से जुड़े रिश्तेदारों के मुताबिक, महेंद्र सिंह मेवाड़ की तबियत खराब होने पर 10 दिन पहले निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लगातार उनका स्वास्थ्य बिगड़ता ही जा रहा था.  

1989 में BJP के टिकट से बने सांसद

महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद चुने गए थे. इसके बाद 1991 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थामा. मगर उस चुनाव में उन्हें भाजपा के जसवंत सिंह से हार का सामना करना पड़ा.

महेंद्र सिंह मेवाड़ एक शिक्षाविद और खिलाड़ी भी रहे. उनके बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वार से भाजपा के विधायक हैं. उनकी बहू महिमा सिंह राजस्थान की राजसमंद सीट से लोकसभा सांसद हैं. 

यह भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा रद्द करवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक, 24 घंटे से CM से मिलने की कर रहे जिद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com