विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2025

सीएम भजनलाल का ऐलान, फसल खराब और नुकसान की भरपाई करेगी सरकार; किसानों को मिलेगी मदद

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सवाई माधोपुर और करौली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे किया. इसके बाद अधिकारियों से चर्चा करके प्रभावित लोगों और किसानों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहे.

सीएम भजनलाल का ऐलान, फसल खराब और नुकसान की भरपाई करेगी सरकार; किसानों को मिलेगी मदद
सीएम भजनलाल ने सवाई माधोपुर और करौली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वे

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ किसानों की हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया. आपदा प्रबंधन और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई माधोपुर जिले में बाड़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे किया. इसके बाद सीएम करौली और धौलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी. जिस पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर नुकसान की रिपोर्ट ली और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

सवाई माधोपुर में सीएम का हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सवाई माधोपुर में चकेरी, जड़ावता, अजनोटी, मैनपुरा, धनौली, सूरवाल इलाकों में भारी बारिश से प्रभावित गांवों और खण्डार के क्षतिग्रस्त बोदल पुलिया का हवाई सर्वेक्षण कर जल भराव और नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न स्थितियों को देखते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के दिशा-निर्देश दिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

करौली में बाढ़ प्रभावित लोगों की सुनीं समस्याएं

सवाई माधोपुर के बाद करौली के लिए रवाना हो गए. करौली में सीएम भजनलाल ने हेलीपैड पर ही बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इसके साथ ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों से आपदा की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत सामग्री, सुरक्षित आवास और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए.

धौलपुर का भी सीएम ने किया दौरा

करौली के बाद मुख्यमंत्री धौलपुर पहुंचे. जहां पर उन्होंने चंबल और पार्वती नदी में आई बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा किया. धौलपुर में हवाई सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि केंद्र सरकार के साथ राज्य की सरकार भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए उनके साथ खड़ी है, जिसके लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ितों को दी जाने वाली मदद का ब्यौरा तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार बाढ़ की वजह से किसानों की खराब फसल का भी मुआवजा देगी. जिसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सर्वे करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी बच्चों को हर हफ्ते 5 दिन तक दूध पिलाने के निर्देश दिए. लोगों को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. 

यह भी पढ़ें-

एक स्टेज पर सीएम भजनलाल शर्मा और किरोड़ी लाल मीणा, तस्वीर से सियासी संदेश

राजस्थान पर 7 लाख करोड़ के कर्ज को कम करेंगे डॉ अरुण चतुर्वेदी, कहा- रेवड़ी कल्चर के पक्ष में नहीं बीजेपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com