विज्ञापन

सीएमओ में तैनात अधिकारियों को काम का बंटवारा, जितेंद्र सोनी- सिद्धार्थ सिहाग को अहम जिम्मा; देखें पूरी लिस्ट

सीएम ऑफिस में अधिकारियों को काम का बंटवारा कर दिया गया है. जितेंद्र कुमार सोनी को कई महत्वपूर्ण विभागों और जयपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई.

सीएमओ में तैनात अधिकारियों को काम का बंटवारा, जितेंद्र सोनी- सिद्धार्थ सिहाग को अहम जिम्मा; देखें पूरी लिस्ट
सीएमओ में अधिकारियों को विभाग आवंटित करने का आदेश जारी.

जयपुर. मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों को काम का बंटवारा कर दिया गया है. जितेंद्र कुमार सोनी को कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जितेंद्र कुमार सोनी अब पीएचईडी, GWD, जल संसाधन, IGNP, CAD, PWD, ऊर्जा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, GAD, मोटर गैराज, एस्टेट, सिविल एविएशन, कैबिनेट, डीओपी, ट्रांसपोर्ट और सीएमआरएफ से जुड़े काम देखेंगे. इसके अलावा उन्हें जयपुर संभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, सिद्धार्थ सिहाग को भरतपुर संभाग का जिम्मा मिला है. साथ ही उन्हें उद्योग, एमएसएमई, खादी, बीआईपी, ईएसआईसी, रीको, विधि, खान एवं पेट्रोलियम, गृह, पुलिस, होम गार्ड, सतर्कता, जेल, सिविल डिफेंस, RSBI, वन एवं पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और CMIS का काम सौंपा गया है.

मुकुल शर्मा को कोटा-बीकानेर संभाग

मुकुल शर्मा को कोटा और बीकानेर संभाग का जिम्मा दिया गया है. उन्हें मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों, इवेंट्स, बैठकों की तैयारी, विजिटर्स, प्रतिनिधिमंडल और सीएमआर की जनसुनवाई की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. जगवीर सिंह को जोधपुर संभाग का जिम्मा मिला है. वे आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास, पशुपालन, गोपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, कृषि, कृषि विपणन, बागवानी, RSAMB, प्रशासनिक सुधार, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, सहकारिता, खाद्य एवं आपूर्ति, चुनाव और आरटीआई का काम देखेंगे.

उत्सव कौशल को यूडीएच का जिम्मा

उत्सव कौशल को उदयपुर और अजमेर संभाग का जिम्मा सौंपा गया है. साथ ही उन्हें यूडीएच, LSG, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वाटरशेड एंड सॉइल कंजर्वेशन, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, आर्कियोलॉजी एवं म्यूजियम, देवस्थान और सीएमओ के सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी भी दी गई है.

इन्हें मिली वित्त एवं कर, आबकारी समेत अहम जिम्मेदारी

  • अमिता शर्मा: वित्त एवं कर, आबकारी, अल्प बचत, स्टेट इंश्योरेंस, जीपीएफ, आयोजना और श्रम शक्ति, आर्थिक एवं सांख्यिकी, युवा एवं खेल, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी 
  • अंजू राजपाल (संयुक्त सचिव): चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुर्वेद, परिवार कल्याण, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, श्रम, रोजगार एवं कौशल, फैक्ट्री एंड बॉयलर्स, भाषा और लाइब्रेरी.
  • जयप्रकाश नारायण (उप सचिव): महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, विशेष योग्यजन, TAD, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण, शांति एवं अहिंसा 

यह भी पढ़ेंः लंबे समय तक फरारी काटने के बाद सुबोध अग्रवाल कोर्ट में पेश, सवालों का जवाब देने से रिटायर्ड IAS का इनकार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close