विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

उत्तराखंड में उदयपुर की बस खाई में गिरी, CM भजनलाल ने सीएम धामी से फ़ोन पर बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया.

उत्तराखंड में उदयपुर की बस खाई में गिरी, CM भजनलाल ने सीएम धामी से फ़ोन पर बात
सीएम भजनलाल शर्मा और सीएम पुष्कर सिंह धामी

Rajasthan News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक दुखद हादसे ने सभी को झकझोर दिया है. राजस्थान के उदयपुर से चारधाम यात्रा पर आई एक मिनी बस अलकनंदा नदी में गिर गई. इस भीषण हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की खबर है. राजस्थान और उत्तराखंड सरकार ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया. सीएम शर्मा ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. साथ ही लापता लोगों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई.

वहीं सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग के कलेक्टर और एसपी को राहत कार्यों में कोई कमी न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं. दोनों राज्यों के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर तेजी से काम कर रहे हैं.

तेज बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

लगातार बारिश के कारण अलकनंदा नदी का बहाव बहुत तेज है. इससे बचाव कार्यों में काफी चुनौतियां आ रही हैं. फिर भी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय लोग मिलकर यात्रियों की तलाश में जुटे हैं. हादसा स्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर श्रीनगर गढ़वाल बांध के पास तलाशी अभियान चल रहा है. माना जा रहा है कि तेज धाराओं के कारण बस में सवार कुछ यात्री बांध की ओर बह गए होंगे.

अलर्ट मोड पर प्रशासन

इस हादसे ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं में दहशत पैदा कर दी है. प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. दोनों राज्यों की सरकारें प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी हैं और उन्हें हरसंभव सहायता देने का वादा किया है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: 'दिया कुमारी के पिता कांग्रेस से चुनाव लड़े, घर में इंदिरा की फोटो होगी' डोटासरा का डिप्टी सीएम पर पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com