विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2025

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोविन्द देव जी मंदिर पहुंचे सीएम भजनलाल, पत्नी संग की पूजा अर्चना

गोविंद देव जी मंदिर में महंत मानस गोस्वामी ने मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी पत्नी को तिलक किया और मंदिर का उपरना और दुशाला ओढ़ा कर स्वागत किया.  इस दौरान मुख्यमंत्री को प्रसाद और तुलसी की माला भी भेंट की गई.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोविन्द देव जी मंदिर पहुंचे सीएम भजनलाल, पत्नी संग की पूजा अर्चना
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोविन्द देव जी मंदिर पहुंचे सीएम भजनलाल

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर देशभर के हर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जुट रहे हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के श्री गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे. यहां पर सीएम भजनलाल ने अपनी पत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और आम लोगों के खुशहाली की प्रार्थना भी की. मंदिर में दर्शन और पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से भी बातचीत की. 

'कृष्ण ने कर्म की प्रधानता का दिया था संदेश'

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता में जो उपदेश दिए, वह आज भी हमारे जीवन को सार्थक बना रहे हैं. हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए. श्री कृष्ण ने कर्म की प्रधानता का संदेश दिया था. इसे आत्मसात कर हम सभी को विकसित भारत, विकसित राजस्थान के लिए मिलकर कार्य करना होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

लक्ष्मीनारायण जी मंदिर भी पहुंचे सीएम

इसके बाद सीएम भजनलाल ने जयनिवास बाग में ही देवस्थान विभाग के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मंदिर श्री लक्ष्मीनारायण जी में भी दर्शन किए. मुख्यमंत्री ने गोविन्द देव जी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया.

मंदिर महंत मानस गोस्वामी ने मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी पत्नी को तिलक किया और मंदिर का उपरना और दुशाला ओढ़ा कर स्वागत किया.  इस दौरान मुख्यमंत्री को प्रसाद और तुलसी की माला भी भेंट की गई. मुख्यमंत्री को गोविंद देव जी मंदिर प्रबंधन की तरफ से भगवान की तस्वीर भेंट की गई. इस दौरान विधायक श्री बालमुकुन्दाचार्य भी उनके साथ मौजूद रहे. 

यह भी पढे़ं- 

Rajasthan: क्या है भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल ‘समंदर हिलोरने' की रस्म? मिलता है जल संरक्षण का भी संदेश 

31 तोपों की गूंज और 897 किलो अभिषेक: जयपुर की छोटी काशी में जन्माष्टमी की धूम, गोविंद देव जी का पीतांबर श्रृंगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com