विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2024

भरतपुर के श्रीनगर गांव पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, बाण गंगा नदी में डूबे 7 युवकों के परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्रीनगर बाण गंगा नदी में बने गड्ढे में डूबने से मरने वाले 7 युवकों के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हर संंभव मदद का आश्वासन दिया.

भरतपुर के श्रीनगर गांव पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, बाण गंगा नदी में डूबे 7 युवकों के परिजनों से की मुलाकात

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 11 अगस्त को बयाना उपखंड के श्रीनगर ग्राम में बाण गंगा नदी में बने गड्ढे में डूबे 7 युवकों के घर ग्राम श्रीनगर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे. इस दौरान प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता की घोषणा करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को अजान बांध में पानी रोकने के निर्देश दिए. 

अजान बांध में पानी रोकने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने करौली के पांचना बांध से गंभीर नदी में आए पानी, जलभराव से उपजे हालात व बचाव कार्य की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए. इसके साथ ही अजान बांध में पानी रोकने के निर्देश दिए.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीनगर बाण गंगा नदी में बने गड्ढे में डूबने से मरने वाले 7 युवकों के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हर संंभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की. 

ग्रामीणों ने सीएम भजनलाल से की मुलाकात

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा और अजान बांध के आस पास स्थित ग्रामीणों ने सीएम से मिलकर कहा कि पांचना बांध से छोड़ा गया पानी गंभीर नदी के माध्यम से अजान बांध पहुंचा है. अजान बांध से सीधे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी पानी को अजान बांध में दो तीन दिन तक रोका जाए. जिससे कृषि योग्य भूमि में नमी बनी रहे. जिससे किसानों को कृषि करने में फायदा मिले. सीएम ने मौके पर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव को पानी रोकने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में अभी और होगी कई जिलों में मूसलाधार बारिश, 13 से 15 अगस्त तक के लिए रेड अलर्ट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com