विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2023

अपने होम टाउन जोधपुर में कल से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे CM गहलोत, रावण दहन में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल जोधपुर से अपने चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे. सीएम दो दिवसीय जोधपुर दौरे में जनसंपर्क के 31 कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वो रावण दहन में भी शामिल होंगे.

अपने होम टाउन जोधपुर में कल से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे CM गहलोत, रावण दहन में भी होंगे शामिल
जोधपुर में कांग्रेस विधायक के साथ सीएम गहलोत.

Rajasthan Congress Campaign 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में 43 नाम हैं. जिनमें 15 मंत्री, पांच निर्दलीय और तीन महिला शामिल हैं. पार्टी की अभी तक जारी हुई दोनों लिस्ट में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है. इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जुड़ी बड़ी खबर यह सामने आई है कि सीएम कल से अपने गृह नगर जोधपुर से कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान का आगाज करेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2 दिन के दौरे पर जोधपुर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 9:00 बजे जयपुर से विशेष विमान से जोधपुर आएंगे.

जोधपुर आने के साथ ही मुख्यमंत्री जनसंपर्क करने के लिए लोगों के बीच में जाएंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक जनसंपर्क करेंगे. वहीं दोपहर 1.30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक सर्किट हाउस में रुकेंगे. जहां उनका रिजर्व समय रखा गया हैं.

शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक मुख्यमंत्री दोबारा जनसंपर्क करेंगे और रात्रि विश्राम जोधपुर में ही करेंगे. अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान रहेगा. वहीं 1 से 2:00 बजे तक माली सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में जाने का  कार्यक्रम है. 

माली समाज के कार्यक्रम के बाद शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री दशहरा महोत्सव में शामिल होने के लिए रावण का चबूतरा मैदान पहुंचेंगे, जहां रावण दहन  कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद रात्रि विश्राम जोधपुर में ही करेंगे. मुख्यमंत्री सोमवार को अपने दौरे के पहले दिन 15 जगह पर जनसंपर्क करेंगे. वहीं दौरे के दूसरे दिन 16 जगह पर जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे.

दरअसल कांग्रेस की तरफ से जारी पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट मिला है और मुख्यमंत्री छट्टी बार सरदारपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह है.

जोधपुर संभाग में बाकी रहे टिकट प्रत्याशी भी अपनी हाजिरी लगाने के लिए मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे. कांग्रेस की दूसरी सूची में कई के नाम आ गए हैं लेकिन कई सीटें अब भी बाकी है.

यह भी पढ़ें - राजस्थान चुनावः कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, इन 43 उम्मीदवारों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com