विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

कोटा में लापता कोच‍िंग छात्र का म‍िला शव, नीट की कर रहा था तैयारी 

छात्र लोकेश डांगी 17 फरवरी को हॉस्‍टल से लापता हो गया था. SDRF की टीम 6 द‍िन से सर्च कर रही थी. 

कोटा में लापता कोच‍िंग छात्र का म‍िला शव, नीट की कर रहा था तैयारी 
कोटा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र की लाश नहर में उतराता मिला.

कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के हॉस्टल से लापता हुए कोचिंग छात्र लोकेश का शव बारां जिले के अंता में नहर में मिला है. सूचना मिलते ही अंता थाना पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. 17 फरवरी को कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में नया नोहरा के हॉस्टल से मध्य प्रदेश के खिलचीपुर निवासी छात्र लोकेश डांगी लापता हुआ था. लोकेश पिछले 5 साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था.

SDRF की टीम सर्च कर रही थी 

17 फरवरी को हॉस्टल से बाहर निकालने के बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने बोरखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. अगले दिन 18 फरवरी को लोकेश की घड़ी और मोबाइल कैथून थाना इलाके में नहर के पास मिला था, जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को नहर में सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया था.  

शव फूलकर ऊपर आ गया 

एसडीआरएफ की टीम करीब 5 दिन तक लगातार नहर में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब छात्र का शव इसी नहर में अंता के पास मिला है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शव पानी में फूलकर ऊपर आ गया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. मौके पर पहुंचकर पहचान की गई, तो शव लापता कोचिंग छात्र का निकला. फिलहाल बोरखेड़ा थाना पुलिस जांच कर रही है. 

शादी की तैयारी कर रहे थे परिजन

लोकेश डांगी के परिजनों ने बताया कि उसकी सगाई कर दी गई थी. पढ़ाई पूरी होते ही उसकी शादी करने की तैयारी में थे. ऐसा होगा इस बात का किसी को अंदाजा भी नहीं था. उसने कभी कोई बात नहीं बताई. वह हमेशा पर‍िवार के संपर्क में था. उसने आत्महत्या की है या फिर कोई हादसा है, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है.  

CCTV फुटेज में भी नजर आया था लोकेश

17 फरवरी को हॉस्टल से निकले छात्र की तस्वीर बारां रोड पर एक पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में भी कैद हुई थी, जिसमें वह सड़क पर बारां की तरफ जाते हुए नजर आया था. इसके बाद आगे हाईवे पर एक ढाबे में लगे CCTV कैमरे में भी छात्र लोकेश पैदल ही जाता हुआ नजर आया था. 

यह भी पढ़ें: विधानसभा में आज भाजपा विधायक दल की बड़ी बैठक, सदन में विपक्ष को घेरने की बनेगी रणनीति 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com