विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

राजस्थान कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का सस्पेंशन होगा रद्द, बजट सत्र में फिर गरजेगी लाडनूं विधायक की आवाज

Mukesh Bhakar Suspension: राजस्थान विधानसभा बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के सस्पेंशन को रद्द करने पर सहमित बन गई है. मुकेश भाकर को पिछले सत्र में 6 महीने के लिए निलंबित किया गया था.

राजस्थान कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का सस्पेंशन होगा रद्द, बजट सत्र में फिर गरजेगी लाडनूं विधायक की आवाज
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर.

Mukesh Bhakar Suspension: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है. बजट सत्र की शुरुआत से पहले गुरुवार को कांग्रेस को बड़ी राहत मिली. कांग्रेस के युवा विधायक मुकेश भाकर का सस्पेंशन रद्द करने पर सहमति बन गई है. मुकेश भाकर को पिछली सत्र में 6 महीने के लिए निलंबित किया गया था. लेकिन बजट सत्र से पहले मुकेश भाकर ने कांग्रेस नेताओं के साथ स्पीकर वासुदेव देवनानी से मुलाकात की. जिसके बाद लाडनूं विधायक के सस्पेंशन को रद्द करने पर सहमति बन गई.

अब शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुकेश भाकर के निलंबन को रद्द करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. जिसके पारित होने के बाद लाडनूं के कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के बाद सदन में आने का रास्ता साफ हो गया है.

6 अगस्‍त को बजट सत्र में हुए थे नि‍लं‍ब‍ित 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 6 अगस्त 2024 को कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को बजट सत्र के बचे हुए अवधि के लिए निलंबित कर दिया था. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मुकेश भाकर के हंगामे के दौरान चेयर को ऊंगली दिखाने पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए मार्शल को बुलाकर बाहर निकालने के निर्देश दिए थे. इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया था.  हालांकि, मुकेश भाकर के निलंबन के बाद सदन में हंगामा हुआ था और पूरी रात कांग्रेस विधायक सदन में पूरी रात धरने पर बैठे रहे. व‍िधानसभा में गद्दा और ट‍िफिन बाहर मंगाया था. 

मुकेश भाकर क्यों किये गए थे निलंबित

राजस्थान नवाचारों पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल पर अपने पुत्र को जोधपुर में अधिवक्ता लगाने के आरोप पर हंगामा हो गया था. सत्तापक्ष ने विरोध किया तो विपक्ष ने वेल में आकर नारेबाजी की थी. इस दौरान हंगामा कर रहे कांग्रेस के विधायक मुकेश भाकर की एक्टिविटीज को लेकर स्पीकर नाराज हो गए थे.

बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए मुकेश भाकर

निलंबन रद्द होने के बाद मुकेश भाकर विधानसभा में चल रही राजस्थान कांग्रेस विधायकों की बैठक में भी शामिल हुए. बजट सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक चली. इस बैठक में मुकेश भाकर भी शामिल हुए. मालूम हो कि मुकेश भाकर सचिन पायलट गुट के नेता हैं. कांग्रेस के युवा लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में मुकेश भाकर का नाम भी शामिल है.

 यह भी पढ़ें - राजस्थान के बजट सत्र में कांग्रेस मचाएगी शोर, CM भजनलाल ने मंत्रियों संग बैठक में फ्लोर मैनेजमेंट के दिए जरूरी मंत्र
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com