विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2025

राजस्थान: डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट, एक की मौत, दूसरा घायल

Jaipur News: जयपुर में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गए. एक जवान की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का इलाज SMS अस्पताल में जारी है.

राजस्थान: डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट, एक की मौत, दूसरा घायल
घायल पुलिसकर्मियों से मिले डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा.
X@DrPremBairwa

Rajasthan News: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा (Prem Chand Bairwa) की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी मंगलवार एक सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए. इनमें से एक जवान रामावतार बुनकर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मनोज मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मी का जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है.

ड्यूटी पर जा रहे थे, बाइक का एक्सीडेंट हो गया

दोनों जवान सुबह भरतपुर में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान सुबह 8 बजे जयपुर के गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के पास उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया. सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम खुद SMS अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'ये जवान सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि मनोज जी जल्द स्वस्थ हों.'

हार्ट आर्टरी डैमेज के कारण रामावतार बुनकर की मौत

ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि रामावतार बुनकर की हार्ट आर्टरी डैमेज होने से मौत हुई है. डिप्टी सीएम बैरवा को आज भरतपुर में *महाराजा सूरजमल यूनिवर्सिटी* के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही वो सीधे अस्पताल पहुंचे. बैरवा ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें:- जयपुर के चौमूं में आधे घंटे की बारिश ने मचाया हाहाकार, बाजार बना दरिया, गाड़ियां बहीं; गले तक भरा पानी

यह VIDEO भी देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close