विज्ञापन

Rajasthan: दांडी मार्च की 96वीं वर्षगांठ पर सीएम भजनलाल और अशोक गहलोत ने बापू को किया नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

Rajasthan News: डांडी मार्च की 96वीं वर्षगांठ पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. जयपुर में गहलोत ने निकाला शांति मार्च, वहीं सीएम ने बापू के संकल्प की शक्ति को किया याद.

Rajasthan: दांडी मार्च की 96वीं वर्षगांठ पर सीएम भजनलाल और अशोक गहलोत ने बापू को किया नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद
Dandi Yatra
NDTV

Dandi March Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जरिए 96 साल पहले आजादी के दिनों में औपनिवेशिक भारत में ब्रिटिश शासन के जरिए लगाए गए नमक कर के खिलाफ किए आंदोलन दांडी मार्च (Dandi March) की आज( 12 मार्च) वर्षगांठ है. इस अवसर पर राष्ट्रपिता को पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.

अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, महात्मा गांधी के जरिए आज ही के दिन वर्ष 1930 में शुरू किए गए दांडी मार्च की वर्षगांठ पर उन्हें तथा समस्त सत्याग्रहियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. उन्होंने आगे लिखा की तानाशाही एवं अन्याय के खिलाफ महात्मा गांधी ने बगैर झुके, सत्य और अहिंसा के बल पर संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमें प्रेरणा देता है.

शाहीद समारक से गांधी वाटिका तक किया पैदल मार्च

बता दें कि पूर्व सीएम गहलोत ने डांडी मार्च की वर्षगांठ के मौके पर जयपुर में शांति मार्च का आयोजन किया गया है, जिसमें अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई नेतागण ने शाहीद समारक से लेकर गांधी वाटिका तक पैदल मार्च निकाला. इस अवसर पर सीएम गहलोत ने शांति मार्च में शामिल लोगों का धन्यवाद दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा पर चलने की बात कही थी. हमें भी गांधी जी के मार्ग पर चलना चाहिए.

सीएम का पोस्ट

साबरमती से दांडी तक बापू के कदमों ने रच था इतिहास- सीएम 

CM भजनलाल शर्मा ने भी दांडी मार्च आंदोलन की सालगिरह पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, जो आज़ादी से पहले नमक कानून तोड़कर ब्रिटिश राज से लोहा लेने के लिए किया गया था। X को श्रद्धांजलि देते हुए CM ने उनके योगदान को अतुलनीय बताया. उन्होंने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वाले सभी सत्याग्रहियों को भी अपनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि 'दांडी मार्च दिवस' के मौके पर इस मार्च में हिस्सा लेने वाले सभी सत्याग्रहियों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि! आज ही के दिन 1930 में साबरमती से दांडी तक बापू के कदमों ने इतिहास रच दिया था. नमक कानून तोड़कर गांधीजी ने दिखा दिया कि पक्के इरादे की ताकत सबसे बड़ी होती .

क्या था डांडी मार्च

बता दें कि डांडी मार्च (जिसे नमक सत्याग्रह भी कहा जाता है) महात्मा गांधी के नेतृत्व में 12 मार्च 1930 को शुरू हुआ आंदोलन था जो 6 अप्रैल 1930 को 24 दिन तक चला था. जो आगे चलकर औपनिवेशिक भारत में ब्रिटिश नमक कर के खिलाफ अहिंसक सविनय अवज्ञा का प्रतीक बना. इसकी आंदोलन की शुरूआत  महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से अपने 78 अनुयायियों के साथ शुरू किया था, जिसे गुजरात के तटीय गांव डांडी में नमक बनाकर खत्म किया था. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में LPG संकट पर CM का बड़ा एक्शन, सप्लाई विभाग की छुट्टियां रद्द; कालाबाजारी की तो खैर नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com