Rajasthan News: राजस्थान में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने शासन को अलर्ट मोड पर डाल दिया है. अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण उत्पन्न संभावित चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सभी कर्मचारियों के अवकाश (Holidays) निरस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं. सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि प्रदेश के एक भी घर में रसोई गैस की किल्लत न होने पाए.
कंट्रोल रूम से होगी सीधी निगरानी
मुख्यमंत्री ने जयपुर में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में स्पष्ट किया कि राज्य में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए अब राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं. ये नियंत्रण कक्ष रीयल-टाइम में गैस के स्टॉक और वितरण पर नजर रखेंगे. सीएम ने अधिकारियों को प्रभावी प्रबंधन के जरिए आम जनता तक निर्बाध गैस पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है.
#WATCH | Jaipur: Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma held a high-level meeting to ensure uninterrupted gas and petroleum supplies in the state amid the current international situation. (11.03) pic.twitter.com/4aqd756f6I
— ANI (@ANI) March 11, 2026
जमाखोरों पर कार्रवाई की तैयारी
खबरों के बीच गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि संकट का फायदा उठाने वाले तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. केंद्र सरकार के साथ समन्वय बिठाकर पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर पल-पल की निगरानी रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में अगले महीने 30000 शादियां, LPG गैस सिलेंडर की कमी के कारण 25000 रुपये तक बढ़ सकता है खर्च
यह VIDEO भी देखें