विज्ञापन

Rajasthan: पैदल मौन मार्च में अशोक गहलोत ने गिनाईं सरकार की 3 बड़ी कमियां , क्या अब सड़कों पर होगा फैसला?

Rajasthan News: जयपुर में डांडी मार्च की 96वीं वर्षगांठ पर अशोक गहलोत और डोटासरा के नेतृत्व में मौन पैदल मार्च निकाला गया. गहलोत ने लोकतंत्र, महंगाई और LPG संकट को लेकर केंद्र पर साधा निशाना.

Rajasthan: पैदल मौन मार्च में अशोक गहलोत ने गिनाईं सरकार की 3 बड़ी कमियां , क्या अब सड़कों पर होगा फैसला?
Congress paidal maun march
NDTV

Ashok Gehlot News: दांडी मार्च की वर्षगांठ पर राजधानी जयपुर में कांग्रेस और भारत सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला. इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए. पैदल मार्च आज (गुरुवार) सुबह 8:15 बजे शहीद स्मारक से सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका तक निकाला गया. जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मौन होकर पैदल मार्च में शामिल हुए. 

कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

इस मार्च में कांग्रेस के दिग्गजों ने राष्ट्रपिता के देश के लिए योगदान, और देश देश में वर्तमान हालातों पर चिंता जाहिर की. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह बापू ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी, आज फिर देश को उसी संकल्प की जरूरत है. नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है.

 96 साल पहले आंदोलन से ब्रिटिश सरकार की हिलाई थी नींव

पैदल मार्च के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने 96 साल पहले यह ऐतिहासिक आंदोलन शुरू किया था. उन्होंने यह आंदोलन ब्रिटिश राज द्वारा औपनिवेशिक भारत में नमक जैसी जरूरी चीज़ों पर लगाए गए टैक्स के विरोध में शुरू किया था, जिसकी गूंज उस समय देश से लेकर विदेशों तक में सुनाई दी थी. इससे विदेशी सरकार को नमक कानून वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा था.

महंगाई, बेरोजगारी पर अशोक गहलोत का केंद्र पर तीखा हमला

उन्होंने आंदोलन के जरिए देश में ताजा हालातों को लेकर क्रेंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज भी देश में यही हालात है. लोकतंत्र खतरे में है. पत्रकारों के लिखने पर रोक लगाई जा रही है. महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है. हाल ही में एलपीजी की कमी को लेकर भी केंद्र पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश में कैसे हालात बन गए हैं. लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है. राजनीति में ध्रुवीकरण हो रहा है. इसलिए ऐसे में गांधी के आदर्शों को मानने की बहुत जरूरत है. 

LPG सिलेंडर की कमी को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी- डोटासरा

पैदल मार्च में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गांधीजी के आंदोलन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जिस तरह बापू ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी, आज फिर वैसे ही जन-आंदोलनों की जरूरत है. उन्होंने केंद्र पर प्रहार करते हुए कहा कि आज एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं और लोग कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है.डोटासरा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान हालातों में यह मार्च बेहद जरूरी हो गया है और आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी व बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी.

पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस

पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस
Photo Credit: NDTV

लोगों की आवाज दबाई जा रही है- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सभी धर्म जाति के लोग गांधी के दांडी मार्च में शामिल हुए. क्योंकि ये लोगों के जीवन से जुड़ी बात थी. आज देश में हालात ठीक नहीं है. लगातार लोगों की आवाज दबाई जा रही है. यह ठीक नहीं है. सरकार को इन बातों पर ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें; Rajasthan: दांडी मार्च की 96वीं वर्षगांठ पर सीएम भजनलाल और अशोक गहलोत ने बापू को किया नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close