विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2023

Dausa News: चाकू की नोंक पर बेटी के सामने मां के उतरवाये कपड़े, दुष्कर्म का किया प्रयास

राजस्थान के दौसा में समाज को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मनचले ने बेटी के सामने मां के कपड़े उतारकर कुकर्म का प्रयास किया गया.

Dausa News: चाकू की नोंक पर बेटी के सामने मां के उतरवाये कपड़े, दुष्कर्म का किया प्रयास
प्रतिकात्मक चित्र
दौसा:

प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं  रही है. मुख्यमंत्री के दावे के विपरीत आये दिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं. राजस्थान के दौसा में समाज को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मनचले ने बेटी के सामने मां के कपड़े उतारकर कुकर्म का प्रयास किया गया.

बांदीकुई पुलिस थाना अधिकारी बृजेश मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदीकुई थाने पर एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस को लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि पीड़िता और उसकी बेटी घर पर अकेली थी. घरवाले किसी जरूरी कार्य से बाहर गए हुए थे. घर पर सिर्फ मां-बेटी थी.

घर पर अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी निर्मल सैनी निवासी भण्डाना, दौसा पीछे के दरवाजे से घर में घुस गया और पीड़िता की बेटी को गोद में उठाकर बेटी की गर्दन पर चाकू लगाकर धमकाते हुए पीड़िता से कपड़े उतारने को कहने लगा, और कपड़े नहीं उतारने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा.

पीड़िता ने डर के मारे पूरे कपड़े उतार दिए और आरोपी ने पीड़िता का वीडियो और फोटो बनाता रहा, आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा लेकिन पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया कि यह सब किसी को बताया तो तेरी फोटो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा.

वीडियो वायरल होने की डर के चलते यह घटनाक्रम पीड़िता ने परिजनों को भी नहीं बताया लेकिन उधर आरोपी की हरकत इतनी बढ़ गई कि आरोपी पीड़िता को फोन करने लग गया और फेसबुक पर मैसेज कर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा. परेशान होकर पीड़िता ने बांदीकुई थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: रतनगढ़ में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म, गुरु शिष्य के रिश्ते को किया कलंकित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com