विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2023

रतनगढ़ में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म, गुरु शिष्य के रिश्ते को किया कलंकित

राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ में गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक राजकीय स्कूल के एक शिक्षक ने कक्षा सात की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

रतनगढ़ में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म, गुरु शिष्य के रिश्ते को किया कलंकित
चुरू:

राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ में गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक राजकीय स्कूल के एक शिक्षक ने कक्षा सात की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही, दूसरे शिक्षक ने पीड़ित बच्ची को ही दंडित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला

घटना रतनगढ़ के एक गांव की है. यहां रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा राजकीय स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है. दो दिन पहले स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रा को बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. वहीं, दूसरे शिक्षक द्वारा उसे उठक-बैठक करवाई गई. घटना के बाद से छात्रा पीड़ा से जूझ रही थी. जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया. इसके बाद परिजन छात्रा को रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए. यहां डॉक्टरों ने छात्रा का मेडिकल मुआयना किया.

पिता ने की कड़ी कारवाई की मांग

मामले की जांच डीवाईएसपी सतपालसिंह के सुपुर्द की गई है.पीड़िता के पिता ने कहा, "मेरी बेटी दो दिन से पीड़ा से जूझ रही थी. जब मैंने उससे पूछा, तो उसने मुझे बताया कि उसके साथ स्कूल के एक शिक्षक ने दुष्कर्म किया और दूसरे शिक्षक ने जबरन उसे दंडित किया. पुलिस को दिए बयान में पीड़िता के पिता ने कहा, मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं. मैं पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं. फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. 

ये भी पढ़ें- महिला कर्मचारी ने प्रिंसिपल पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कई धाराओं में मामला दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com