राजस्थान: युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे परिजन, चिता से शव उठा ले गई पुलिस

चिता से शव उठाए जाने पर ग्रामीणों ने ऐतराज जताया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई. इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चिता से शव उठा ले गई पुलिस

Rajasthan News: दौसा में युवक का अंतिम संस्कार करने के लिए चिता पूरी तरह से सज चुकी थी. इसी बीच पुलिस पहुंची और शव को चिता से उठा ली. पहले तो ग्रामीणों ने चिता से शव उठाकर ले जाने का विरोध किया और करीब 3 घंटे तक ड्रामा चला. बाद में समझाइश के बाद पुलिस शव को चिता से उठाकर लेकर चली गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, जिस युवक के शव को चिता से पुलिस उठाकर ले गई थी, उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. 

ग्रामीणों ने पुलिस का किया विरोध

जानकारी के अनुसार, घटना मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके के गेरोटा गांव की है. वहां पर युवक का शव चिता से उठाकर पोस्टमार्टम करवाया गया. चिता से शव उठाए जाने पर ग्रामीणों ने ऐतराज जताया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई. इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. परिजन गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे. 

मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि करीब दोपहर ढाई बजे के आसपास पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी, जिसपर पुलिस श्मशान घाट पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने चिंता से शव ले जाने को लेकर विरोध जताया था. बाद में समझाइश पर पुलिस शव वहां से ले जा सकी. पुलिस के अनुसार, गेरोटा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक राहुल  मीणा ने अपने घर के छत पर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

बिना पोस्टमार्टम कराए कर रहे थे अंतिम संस्कार

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही अस्पताल से शव लेकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. इस पर अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को दी. पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंकर शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम करवाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

राजस्थान निवासी CRPF जवान की नीमच में संदिग्ध मौत, MP में कैंप के पास झाड़ियों में मिला था शव

भरतपुर: तेज रफ्तार वैन ने मासूम बच्चे को रौंद डाला, सीने पर चढ़कर निकल गए पहिए

सीकर: निर्माणाधीन बिल्डिंग में ट्रॉली गिरने से बड़ा हादसा, विदिशा निवासी 1 मजदूर समेत 2 लोगों की मौत