Rajasthan News: भरतपुर के चिकसाना थाना चारलीगांज में सोमवार को एक वैन ड्राइवर ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी की मौत हो गई. मृतक हर्ष दूसरी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और उसके पिता अपना घर आश्रम में काम करते हैं. घटना के बाद हर्ष के घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा कि वैन ड्राइवर काफी स्पीड में था और 4 दिन पहले भी उसे धीमी स्पीड में गाड़ी चलाने के लिए कहा था. परिजनों की ओर से मंगलवार को ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है.
दुकान से लौट रहा था मासूम बच्चा
हर्ष के ताऊ मेघसिंह ने बताया कि चार दिन पहले भी ड्राइवर को कम स्पीड में गाड़ी चलाने के लिए टोका था. इस पर ड्राइवर ने धमकाया भी था कि सामने आया तो उड़ा दूंगा. पुलिस को दी रिपोर्ट में हर्ष के ताऊ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 5 बजे हर्ष दुकान से सामान लेकर लौट रहा था और वह सड़क किनारे खड़ा हो गया.
इसी दौरान एक तेज रफ्तार वैन रेलवे पुलिया की तरफ से आई और सड़क किनारे खड़े हर्ष को रौंद दी. वैन को ड्राइवर मानवेंद्र सिंह चला रहा था. हादसा से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे. परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक ड्राइवर वहां से फरार हो गया. बच्चे को चिकसाना के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. हर्ष के ताऊ के अनुसार, हर्ष दूसरी क्लास में पढ़ता था और उसका एक का बड़ा भाई रुद्रप्रताप है.
शराब पीकर वैन चलाने का आरोप
हर्ष के पिता चंद्रकांत अपना घर आश्रम में काम करता है. वैन के दोनों पहिए हर्ष की छाती से निकल गए थे, इसलिए हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. ताऊ ने बताया कि चार दिन पहले भी वह जब गांव में वैन लेकर आया तब शराब पिए हुए था. सोमवार को भी वह शराब पीकर स्पीड में वैन चला रहा था. मेघसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि चार दिन पहले शुक्रवार को वह घर के सामने खड़ा हुआ था. उस दिन भी वह रेलवे पुलिया की तरफ से स्पीड में आ रहा था. इस पर मैंने उसे हाथ के इशारे से रोका और टोकते हुए कहा कि भाई गांव के रास्तों पर छोटे बच्चों और ग्रामीण भी चलते हैं. गाड़ी को इतनी स्पीड में मत चलाया करो. इस पर ड्राइवर मेघसिंह ने धमकाते हुए कहा कि स्पीड तो ऐसी रहेगी. तू और तेरे परिवार के लोग मुझ से सावधान रहना. अगर कोई मेरी गाड़ी के सामने आया तो उसे मैं उड़ा दूंगा.
यह भी पढे़ं-
अजमेर में मामा-भांजे की जोड़ी ने रची दो मासूम के अपहरण की साजिश, बाद में हाईवे पर बच्चों को छोड़ गया