विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

अजमेर में मामा-भांजे की जोड़ी ने रची दो मासूम के अपहरण की साजिश, बाद में हाईवे पर बच्चों को छोड़ गया

आरोपियों की पहचान मामा राजेश कुमार और उसके भांजे इंद्र धोबी और कृष वाल्मीकि के रूप में हुई. योजना के तहत बच्चों को घर के बाहर से बहला-फुसलाकर कार में बैठाया गया.

अजमेर में मामा-भांजे की जोड़ी ने रची दो मासूम के अपहरण की साजिश, बाद में हाईवे पर बच्चों को छोड़ गया
अजमेर में मासूम के अपहरण की साजिश

Rajasthan News: राजस्थान में अपहरण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कस रही है. ताजा मामला अजमेर का है जहां दो मासूमों का अपहरण किया गया, जिसकी साजिश आरोपी मामा-भांजे ने रची थी. हालांकि सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है. लेकिन जांच में यह सामने आया है कि बच्चों के परिजन से फिरौती वसूलने के इरादे से 6 साल की सृष्टि और 4 साल के कार्तिक का अपहरण किया गया.

आरोपियों की पहचान मामा राजेश कुमार और उसके भांजे इंद्र धोबी और कृष वाल्मीकि के रूप में हुई. योजना के तहत बच्चों को घर के बाहर से बहला-फुसलाकर कार में बैठाया गया. इधर परिजनों की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी और तकनीकी सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी.

बच्चों को हाईवे पर छोड़कर भागे आरोपी

पूछताछ और जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है. मामा राजेश लगातार पुलिस और परिजनों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था. जैसे ही उसे पता चला कि शहरभर में नाकाबंदी हो चुकी है और पुलिस तेजी से करीब पहुंच रही है, उसने फोन कर इंद्र और कृष को सतर्क किया. पुलिस दबाव बढ़ता देख दोनों घबरा गए और बच्चों को किशनगढ़ हाईवे पर सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बच्चों को कार में ले जाया जा रहा था, इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने उल्टी कर दी, जिससे आरोपी और घबरा गए. पुलिस दबिश के डर से वे बच्चों को वहीं छोड़कर भाग निकले.

तीनों आरोपी गिरफ्तार.

गत मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे घर के बाहर खेलते समय बच्चों के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया. पिता सुनील कुमार ने पहले आसपास तलाश की, फिर क्रिश्चियनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई. थाना प्रभारी अरविंद चारण के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सूचना तंत्र और तकनीकी सहायता से लोकेशन ट्रेस कर करीब 3 घंटे में दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया. बाद में हरीभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है. पुलिस पूरे षड्यंत्र और फिरौती एंगल से गहन पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ेंः कोटा में बिल्डिंग गिरने के बाद मालिको में छाया नगर निगम का डर, बिना मशीन अपनी इमारतों पर चला रहे हथौड़ा

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com