विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

'घोषणा नहीं, लिखित में दो' ग्रामीणों के टोकने पर विधायक ने बुजुर्ग के हाथ पर लिखकर दी गारंटी

ग्रामीण एक टूटी नाले की पुलिया को लेकर काफी समय से परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हमें घोषणाओं की नहीं, धरातल पर काम की जरूरत है. पहले के नेता ही घोषणा करते आए, मगर जमीन पर काम नहीं हुआ.

'घोषणा नहीं, लिखित में दो' ग्रामीणों के टोकने पर विधायक ने बुजुर्ग के हाथ पर लिखकर दी गारंटी
गोपीचंद मीणा ने हाथ पर लिखकर दी गारंटी

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में जहाजपुर-कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा के सामने उस समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, जब एक कार्यक्रम में घोषणा के दौरान ग्रामीणों ने हमें घोषणा नहीं, आश्वासन चाहिए. इसी दौरान एक बुजुर्ग मंच पर चढ़ गया और विधायक गोपीचंद मीणा से कहा कि लिखित में आश्वासन की जिद पर अड़ गया. जब एमएलए मीणा को कोई कागज नहीं मिला तो उन्होंने बुजुर्ग के हाथ पर ही लिखित आश्वासन दे दिया कि एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. 

'घोषणाओं की नहीं, काम की जरूरत'

दरसल, ग्रामीण एक टूटी नाले की पुलिया को लेकर काफी समय से परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हमें घोषणाओं की नहीं, धरातल पर काम की जरूरत है. पहले के नेता ही घोषणा करते आए, मगर जमीन पर काम नहीं हुआ. इस पर एक कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा के सामने ग्रामीणों ने लंबे अरसे से परेशानी का सबब बनी कांटी-घेवरिया नाले पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई. इस पर विधायक ने इसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया.

इसपर वहां पर मौजूद एक बुजुर्ग रामेश्वर लाल सेन मंच पर चढ़ गया और कहा कि साहब, ऐसे आश्वासन तो पहले के नेताओं ने बहुत दिए, लेकिन काम कुछ नहीं हुआ. आप लिखकर दो. यह सुनकर जहाजपुर-कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा मुस्कुराए और मंच पर ही बुजुर्ग के हाथ पर पेन से लिख दिया, "एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाएंगे." 

कांग्रेस पर विधायक गोपीचंद का हमला

इससे पहले कांटी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बने दर्जनभर विकास कार्यों का लोकार्पण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपीचंद मीणा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर पर भी उन्होंने इशारों-इशारों में निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल कांग्रेस सेटिंग करने में व्यस्त रही. आमजन के कोई जनहितकारी कार्य नहीं हुए. कांटी-घेवरिया पुलिया आज भी अटकी हुई है. किसानों को बिजली नहीं मिली, शिकायत पर कहा जाता- लोड सेटिंग चल रही है. स्थानीय कांग्रेसी नेता अपने व हिस्ट्रीशीटर  के मुकदमे निपटाने की सैटिंग में लगे रहे, तो सरकार खुद को बचाने की सेटिंग में रही.

यह भी पढे़ं-

"राजस्थान में आयुर्वेद की गहरी जड़ें हैं", CM भजनलाल बोले- औषधीय पौधों में अपार संभावनाएं

सचिन पायलट का बड़ा हमला: 'सत्ता का घमंड और जनता से दूरी ले डूबती है', राजस्थान बजट से पहले सरकार को दी ये नसीहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com