विज्ञापन
2 months ago

Rajasthan News Live Updates, 10February 2026 :राजस्थान में आज हलचलों भरा दिन है. एक ओर जहां राजस्थान हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम से जुड़ी आपराधिक अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी प्रकार का स्थगन नहीं मिलेगा और 16 फरवरी से रोजाना सुनवाई होगी. वहीं अजमेर स्थित भगवंत यूनिवर्सिटी में बी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष में पढ़ रहे एक विदेशी छात्र की करंट लगने से मौत हो गई है. वही राजस्थान में कल (बुधवार) साल का सबसे बड़ा दिन है. वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में प्रदेश का बजट 2026-27 पेश करेंगी. 1.50 लाख नई नौकरियों, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और एक्सप्रेस-वे जैसे बड़े ऐलानों पर सबकी नजरें टिकी हैं. उसकी तैयारियां भी आज राजनीतिक गलियारों में देखी जा सकती है. मुख्यमंत्री आवास से लेकर सचिवालय तक बजट को लेकर बैठकों का दौर जारी है.


पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए राजस्थान की राजनीत से लेकर गांव धोरों की हर जरूरी खबरों को

Rajasthan News: कोटा में 50 रेस्टोरेंट्स और ढाबों को निगम की तरफ से जारी किए गए नोटिस

कोटा में नॉनवेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने के बाद से लगातार अब जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई में जुटा हुआ है. नगर निगम की टीम में लगातार सर्वे की कार्रवाई का नोटिस जारी कर रही है आज भी नगर निगम के अग्निशमन अनुभाग ने सघन अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच की. अग्नि सुरक्षा उपाय नहीं मिलने पर 50 रेस्टोरेंट और ढाबों को नोटिस जारी किया गया है. आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि निगम के अभियंताओं की टीम एक ओर शहर में जीर्ण-शीर्ण भवनों और निर्माणाधीन भवनों की जांच कर रही है.

Rajasthan News: राहुल कस्वां की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर चूरू संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष उठाया. सांसद कस्वां ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद केन्द्र सरकार ने 14 फरवरी 2024 को नोहर व बरवाली एक साथ सम्मिलित कर सम्पूर्ण पानी (332 क्यूसेक), नहर रिमॉडलिंग एवं क्षमता विकास हेतु लगभग 120 करोड़ ₹ की डीपीआर बनाने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन आज दिन तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ. जलशक्ति मंत्री ने मुद्दे को गंभीरतापूर्वक लेते हुए सांसद राहुल कस्वां के सामने ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता की. मंत्री पाटिल ने नोहर फीडर की रिमॉडलिंग व नहर क्षमता विकसित करने की लगभग 120 करोड़ रू की डीपीआर (जो हरियाणा व राजस्थान सरकार को बनानी है) को पूरा करवाने के लिये कहा.

Rajasthan News: भरतपुर राजपरिवार में सुलह पर लोगों में खुशी

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और उनके पुत्र युवराज अनिरुद्ध सिंह के बीच आपसी सुलह की तस्वीर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मंगलवार को जवाहर रिजॉर्ट, भरतपुर में पिता–पुत्र की मुलाकात के बाद यह खुशी जश्न में तब्दील हो गई. सुलह की खबर से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने डीग शहर में लक्ष्मण मंदिर के नीचे ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.

Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में बजट पर रखी अपनी बात

लोकसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, उन्होंने जहां बजट में राजस्थान की अनदेखी करने का आरोप सरकार पर लगाया वहीं कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतरता है, उन्होंने कहा कि सरकार हर साल “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन लगातार हम इस सरकार के बजट को देख रहे है उससे यह प्रतीत हो गया है कि बजट कुछ गिने-चुने कॉरपोरेट घरानों का बजट बनकर रह गया है, आम जनता का नहीं. सांसद ने कहा कि देश ने बहुस्तरीय कर का ढांचा है उससे नागरिको की वास्तविक आय और बचत को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है , बावजूद इसके बजट में सरकार ने उच्च और बहु- कराधान की प्रणाली में सुधार करने का कोई ठोस रोड़ मेप नहीं बताया.

Rajasthan News: भीलवाड़ा SDM की कार का एक्सीडेंट

भीलवाड़ा एसडीएम तानिया रिणवा की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को एसीडीएम तानिया रिणवा दोपहर के बाद उपखंड क्षेत्र के चांदगढ़ गांव में मौका देखने जा रही थी. इसी दौरान एसडीएण की सरकारी गाड़ी की टायर फट गई और कार अंनियंत्रित होकर पलट गई.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rajasthan News: 11 फरवरी को किसान फिर करें एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ महापंचायत

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने 11 फरवरी को महापंचायत करने का फैसला किया है. टिब्बी, हनुमानगढ़ और संगरिया में सफल महापंचायतों के बाद अब तलवाड़ा झील में होने वाली इस महापंचायत में भी हजारों किसान जुटने की संभावना है. किसान नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार को भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो किसान मजबूरन आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rajasthan News: राजस्थान बजट 2026-27 के साथ दिया कुमारी ने की सीएम से मुलाकात

राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप देने के बाद उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा से मंगलवार शाम सीएमओ में मुलाकात की. इस दौरान वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया, सेक्रेटरी एक्सपेंडचर टीना सोनी, सेक्रेटरी बजट राजन विशाल, रेवेन्यू सेक्रेटरी कुमारपाल गौतम और डायरेक्टर बजट बृजेश किशोर शर्मा मौजूद रहे. दिया कुमारी अब 11 फरवरी को राजस्थान विधानसभा में बजट 2026-27 को पेश करेंगी. दिया कुमारी का बजट भाषण सुबह 11 बजे होगा.

Rajasthan News: उदयपुर में टूरिस्ट के मुंह पर मारा पत्थर

उदयपुर शहर में टूरिस्ट के साथ लूट की नियत से पत्थर से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया हैं,, घटना रेलवे स्टेशन और उदियापोल बस स्टेशन के बीच में हुई. यहां जयपुर निवासी लोकेश उदियापोल की तरफ जा रहे थे, तब ही उनके पास चार युवक आए और मोबाइल मांगा. लोकेश ने देने से मना कर दिया तो एक युवक ने चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया. उसके हाथ पर गंभीर चोट लगी और दो दांत टूट गए. इसके बाद लोकेश वहां से जान बचाकर रेलवे स्टेशन की तरफ भागा. चौकाने वाली बात यह कि वारदात के बाद लोकेश ने पुलिस को फोन किया तो वह आधे घंटे तक नहीं आए. लोकेश ने खुद एंबुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल पहुंचा. 

Rajasthan News: प्रतापगढ़ में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़

प्रतापगढ़ में बोलेरो कैंपर और अर्टिगा कार से हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किय है. राजपुरिया निवासी विजय खटीक और राहुल खटीक पुलिस गिरफ्त में है. मौके से 178 बोतल और 42 पव्वे अवैध शराब बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 05 लाख रुपये है. अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर और अर्टिगा कार जब्त की गई.

Rajasthan News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं होने और अव्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

करौली जिले के श्रीमहावीरजी कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और युवाओं का आक्रोश सड़क पर दिखा. डॉक्टरों की भारी कमी और लंबे समय से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन से परेशान लोगों ने सीएचसी के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग की.

Rajasthan News: सिरोही के बाप पार्टी जिला अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा बाप पार्टी जिला अध्यक्ष सिरोही के छगन लाल मीणा को पुलिस ने हिरासत में लिया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

Rajasthan News: अशोक मीणा के मौत मामले में मचा बवाल स्थिति तनावपूर्ण

भरतपुर में अशोक कुमार मीणा की मौत के मामले को लेकर अब तक प्रशासन और मीणा समाज के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है, जिससे माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है. लगातार बढ़ रहे आक्रोश के बीच मीणा समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हैं. स्थिति को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAC सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और समझाइश के प्रयास जारी हैं.

मीणा समाज ने फिर 325 हाईवे जाम किया. एसडीएम का तहसील कार्यालय के गेट बंद सड़कों पर बैठी मीणा समाज 

Rajasthan News: बीकानेर में दर्दनाक हादसे में बाइक सवाल की मौत

बीकानेर के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 507 हेड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनदीप पुत्र राम सिंह, निवासी रावला मंडी वार्ड नंबर 5, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है. मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है. मनदीप 507 हेड की ओर से छतरगढ़ की तरफ बाइक से आ रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच शव को मोर्चरी में रखवाया.

सरकारी स्कूल वार्षिक उत्सव वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

भीलवाड़ा के एक सरकारी स्कूल के वार्षिक उत्सव में फूहड़ गानों पर डांस का गंभीर मामला सामने आया है. शक्करगढ़ स्थित एक राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमर्यादित और फूहड़ गानों पर छात्राओं और अध्यापिकाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को 'कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

CBSE बोर्ड कॉपियों की जांच में डिजिटल बदलाव

CBSE ने 2026 से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) का इस्तेमाल करके आंसर शीट चेक करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर स्टूडेंट्स की एग्जाम की तैयारी और आंसर राइटिंग पर पड़ेगा. क्योंकि आंसर शीट को डिजिटली स्कैन करके स्क्रीन पर चेक किया जाएगा, इसलिए हैंडराइटिंग की क्लैरिटी, जवाबों का स्ट्रक्चर और सवाल के हिसाब से जवाबों का सही प्रेजेंटेशन बहुत जरूरी हो जाएगा.स्टूडेंट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि ओवरराइटिंग, कटिंग और गलत हैंडराइटिंग उनके मार्क्स पर असर डाल सकती है, क्योंकि हर गलती स्क्रीन पर ज़्यादा साफ़ दिखती है.

भीम में कार बनी आग का गोला

राजसमंद के भीम कस्बे के हीरा पुरी मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक इको  गाड़ी अचानक धू-धू कर जलने लगी।. देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की सीएनजी टंकी में ब्लास्ट होने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा.घटना की सूचना मिलते ही भीम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

शहीद नंदकिशोर की अंतिम यात्रा शुरू

राजसमंद के भीम इलाके के शहीद सैनिक नंदकिशोर प्रजापत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा. उनकी अंतिम यात्रा भीम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से शुरू हुई, जहां से उनके पार्थिव शरीर को शहीद के घर ले जाया गया. आपको बता दें कि शहीद नंदकिशोर प्रजापत मध्य प्रदेश के नीमच के CRPF कैंप में पोस्टेड थे.

पिता राजेश पायलट की जयंती पर टोक पहुंचे सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने पिता राजेश पायलट की जयंती पर टोंक पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले गुर्जर हॉस्टल पहुंचकर राजेश पायलट की मूर्ति पर फूल चढ़ाए.उन्होंने गुर्जर हॉस्टल में छात्रों से बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि राजेश पायलट को हमेशा किसानों के हक के लिए लड़ने वाला नेता बताया है.

बजट से पहले गोविंद देव जी के दरबार में सीएम भजनलाल शर्मा

सीएम भजनलाल शर्मा आज यानी मंगलवार को जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की. मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री परिसर में ही बाबा बालनाथ आश्रम के जरिए आयोजित 51 विशाल कलश यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और संतों का आशीर्वाद लिया.

आसाराम केस में नया मोड़

यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद काट रहे आसाराम की अपीलों पर राजस्थान हाईकोर्ट का कड़ा रुख सामने आया है. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी प्रकार का स्थगन  नहीं मिलेगा और16 फरवरी से रोजाना सुनवाई होगी.

यहां पढ़ें पूरी खबर

आसाराम से जुड़ी अपीलों में अब रोज होगी सुनवाई, कोर्ट ने कहा- स्‍थगन नहीं देंगे 

Close