SDM Tania Rinwa Accident: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां महिला एसडीएम तानिया रिणवा की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को एसीडीएम तानिया रिणवा दोपहर के बाद उपखंड क्षेत्र के चांदगढ़ गांव में मौका देखने जा रही थी. इसी दौरान एसडीएण की सरकारी गाड़ी की टायर फट गई और कार अंनियंत्रित होकर पलट गई. इस दौरान एसडीएम को गंभीर चोट आई है. वहीं SDM को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सिर-पीठ और सरकारी गाड़ी के ड्राइवर को लगी गंभीर चोट
एसडीएम की सरकारी गाड़ी का टायर बस्ट होने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे मे कार में बैठी एसडीएम के सिर, पीठ और पैर व सरकारी गाड़ी के ड्राइवर रतन के भी कंधे में चोट आई है जिनका भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.
तानिया रिणवा को कराया गया अस्पताल में भर्ती
भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी उपखंड अधिकारी तानिया रिणवा मंगलवार दोपहर को कोटडी उपखंड क्षेत्र के सवाईपुर बडलियास मार्ग के पास चांदगढ़ के निकट मौका देखने जा रही थी इसी दौरान सवाईपुर बलियास मार्ग पर एसडीएम की सरकारी गाड़ी का अचानक टायर बस्ट होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसके कारण एसडीएम तानिया रिणवा व उनके ड्राइवर घायल हो गए सूचना मिलते बडलियास थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल एसडीएम व उनके ड्राइवर को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका उपचार जारी है.
वहीं इस हादसे के मामले में भीलवाड़ा कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि कोटडी एसडीएम की गाड़ी हादसे की सूचना मिली थी. हमने तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर अरुण गौड को एसडीएम और उनके ड्राइवर के समुचित इलाज के निर्देश दिए थे एसडीएम की अस्पताल में सीटी स्कैन व एमआरआई करवाई गई वह नॉर्मल आई है एसडीएम व उनके ड्राइवर का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है.
यह भी पढ़ेंः ACB Action: कोटा में एसीबी टीम ने घूसखोर कांस्टेबल को किया ट्रैप, रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार