विज्ञापन

सीकर: निर्माणाधीन बिल्डिंग में ट्रॉली गिरने से बड़ा हादसा, विदिशा निवासी 1 मजदूर समेत 2 लोगों की मौत

निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाला मृतक मजदूर सूरज उर्फ मालम मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का रहने वाला है जो पिछले कई दिनों से निर्माण दिन बिल्डिंग में पत्नी सहित मजदूरी का काम कर रहा था. मृतक सूरज उर्फ मालम के एक लड़की और दो लड़के हैं.

सीकर: निर्माणाधीन बिल्डिंग में ट्रॉली गिरने से बड़ा हादसा, विदिशा निवासी 1 मजदूर समेत 2 लोगों की मौत

Rajasthan News: सीकर शहर के जयपुर-झुंझुनू बाईपास इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. निर्माणाधीन बिल्डिंग में रोड़ी-सीमेंट ले जा रही ट्रॉली अचानक टूट कर नीचे गिर गई, जिससे ट्रॉली के नीचे दबने से एक मजदूर व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर मौजद मजदूर अन्य लोगों ने दोनों को सीकर श्री कल्याण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया. 

ट्रॉली से रोड़ी और सीमेंट ले जा रहे थे ऊपर

जानकारी के अनुसार, हादसा निर्माणाधीन बिल्डिंग में करीब सुबह 12 बजे हुआ. निर्माणाधीन बिल्डिंग में रोड़ी और सीमेंट मिलाकर ट्रॉली से ऊपर भेजी जा रही थी. इसी दौरान अचानक ट्रॉली का हुक टूट कर ट्रॉली नीचे गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर व एक अन्य व्यक्ति उसके नीचे दब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई.

उद्योग नगर थाना अधिकारी राजेश बुढ़ानिया ने बताया कि हादसे में मध्य प्रदेश निवासी मजदूर सूरज उर्फ मालम और एक अन्य व्यक्ति सुभाष की दर्दनाक मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: मृतक सूरज उर्फ मालम (फाइल फोटो)

मृतक मजदूर के तीन बच्चे हैं

निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाला मृतक मजदूर सूरज उर्फ मालम मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का रहने वाला है जो पिछले कई दिनों से निर्माण दिन बिल्डिंग में पत्नी सहित मजदूरी का काम कर रहा था. मृतक सूरज उर्फ मालम के एक लड़की और दो लड़के हैं. परिवार की हालत भी आर्थिक दृष्टि से काफी कमजोर है. वहीं दूसरा मृतक सुभाष झुंझुनू जिले के नवलगढ़ थाना इलाके के परशुरामपूरा गांव का रहने वाला है जो घटना स्थल पर किसी से मिलने के लिए आया हुआ था. अचानक से रोड़ी, सीमेंट व सामान बिल्डिंग के ऊपर ले जाने वाली ट्राली का हुक टूटने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई.

यह भी पढे़ं-

खाटूश्‍यामजी के रींगस में ट्रक में भ‍िड़ी कार, हास्‍य कव‍ि केसर देव मारवाड़ी की मौत 

महिला SDM की कार का एक्सीडेंट... अचानक फटा टायर, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close