विज्ञापन

दौसा: स्टेट बैंक में फर्जी वाउचर से 30 लाख का गबन, कैशियर और संविदाकर्मी ने किया फर्जीवाड़ा

शिकायकर्ता के मुताबिक, पुरुषोत्तमलाल-पवन कुमार नाम से उनकी फर्म है. उनकी फर्म के बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी या सहमति के 30 लाख रुपये निकाल लिए गए. पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.

दौसा: स्टेट बैंक में फर्जी वाउचर से 30 लाख का गबन, कैशियर और संविदाकर्मी ने किया फर्जीवाड़ा
दौसा: स्टेट बैंक में फर्जी वाउचर से 30 लाख का गबन

Rajasthan News:  दौसा जिले की मंडावरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में हुए 30 लाख रुपये के गबन के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है. इस मामले में बैंक के कैशियर विनोद कुमार मीना और संविदाकर्मी विरेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, इन दोनों पर फर्जी वाउचर से एक फर्म के खाते से 30 लाख रुपये का गबन करने का आरोप है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. 

बिना जानकारी के बैंक खाते से निकले रुपये

शिकायतकर्ता गिर्राज प्रसाद ने 25 मार्च 2026 को मंडावरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तमलाल-पवन कुमार नाम से उनकी फर्म है. उनकी फर्म के बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी या सहमति के 30 लाख रुपये निकाल लिए गए. पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. आरोपियों ने 13 नवंबर 2025 को फर्जी वाउचर तैयार करके 23 लाख रुपये और 20 नवंबर 2025 को 7 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए. 

पूरी वारदात फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अंजाम दी गई, जिसमें बैंक की आंतरिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया गया. पुलिस जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपियों के बीच मिलीभगत थी. उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से बैंक की व्यवस्था का फायदा उठाकर यह फर्जीवाड़े का खेल किया. बैंक कर्मचारियों द्वारा अपने ही ग्राहक के खाते से इस तरह की सेंध लगाना न केवल विश्वासघात है, बल्कि पूरे बैंकिंग सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है.  

शाखा प्रबंधक की भूमिका भी जांच में

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश (IPS) और  दौसा एसपी सागर राणा (IPS) के निर्देशन में की गई. मंडावरी थाना पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस अब SBI शाखा प्रबंधक की भूमिका की भी जांच कर रही है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान का यह कॉलेज निकला 'फर्जी', UGC ने डिग्री को बताया रद्दी; छात्र तुरंत पढ़ें चेतावनी

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close