विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2026

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, फॉर्च्यूनर पलटने से 3 दोस्तों की मौत; पुणे जा रहे थे सभी

10 दोस्त तीन अलग-अलग गाड़ियों से लेह से पुणे लौट रहे थे. इस दौरान कोटा में कैथून के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ड्रेन के ऊपर बने फ्लाई ओवर से कार नीचे गिर गई.

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, फॉर्च्यूनर पलटने से 3 दोस्तों की मौत; पुणे जा रहे थे सभी
फॉर्च्यूनर पलटने से 3 दोस्तों की मौत

Rajasthan News: कोटा के कैथून थाना इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को भीषण हादसा हो गया है. डिवाइडर से टकराकर कार पलटने पर तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई है. हादसा इतना भीषण था कि कार पलटकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई और कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों और राहगीनों को कार में फंसे शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. 

कराड़िया और बालापुरा के बीच हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा कैथून थाना क्षेत्र में कराड़िया और बालापुरा के बीच 8 लेन वाले हाईवे पर हुआ. तेज रफ्तार एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में जा गिरी. हादसे में मौके पर ही तीन दोस्तों की मौत हो गई. फॉर्च्यूनर कार सवार मृतकों की पहचान सिद्धांत, मथुरेश पाडले और कुणाल के रूप में हुई है. वे सभी पुणे के रहने वाले थे और अन्य दोस्तों के साथ लेह से वापस लौट रहे थे. 

लेह से पुणे लौट रहे थे 10 दोस्त

कैथून थाना SHO मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि 10 दोस्त तीन अलग अलग गाड़ियों से लेह से पुणे लौट रहे थे. इस दौरान कोटा में कैथून के पास 8 लेन हाइवे पर ड्रेन के ऊपर बने फ्लाई ओवर से कार नीचे गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह चपटी हो गई. राहगीरों ने मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस का कहना है कि हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों कारें 8 लेन हाइवे पर थीं. 2 कारें रेस्ट के लिए कुछ दूरी पर रुक गई थीं. आगे चल रही फॉर्च्यूनर कार हादसे का शिकार हो गई. पुलिस शवों को कैथून अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाए हैं. पुलिस ने मृतकों के परिजनों सूचना दे दी हैं.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: जालोर में तेल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति जिंदा जला, हाईवे पर आवाजाही बाधित

पिता सरहद के रखवाले, बेटा निकला MD ड्रग्स कारोबार का 'CEO'; ANTF की इस प्लानिंग के आगे जादू-टोने भी ना आया काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com