विज्ञापन

राजस्थान: जालोर में तेल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति जिंदा जला, हाईवे पर आवाजाही बाधित

गुजरात नंबर का यह टैंकर भारत पेट्रोलियम का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित कर लिए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

राजस्थान: जालोर में तेल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति जिंदा जला, हाईवे पर आवाजाही बाधित
जालोर में तेल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग

राजस्थान के जालोर जिले में बुधवार को एक तेल टैंकर पलटने के बाद भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ने कूदकर अपनी जान बचाई है. जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था. इसी दौरान जैसलमेर-जामनगर हाईवे पर (NH-68) पर सिडवाड़ा ओवरब्रिज के पास हो गया है. टैंकर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा है. 

ब्रिज पर चढ़ते ही पलटा टैंकर

जानकारी के मुताबिक, टैंकर ब्रिज पर चढ़ते ही पलट गया और आग की चपेट में आ गया. टैंकर में लगी आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर में आग लगते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई. हादसे में मोखावा निवासी सुखराम पुत्र देदाराम मेघवाल (34) की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

भीषण आग से यातायात बाधित

वहीं, टैंकर में मौजूद दूसरा व्यक्ति नरसीराम पुत्र जोधाराम मेघवाल (26), निवासी गोलिया गर्वा ने आग लगते ही कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि हाईवे के कई मीटर हिस्से उसकी चपेट में आ गए, जिसकी वजह से एक तरफ का यातायात बाधित हो गया.

गुजरात नंबर का है तेल टैंकर

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. इसके बाद सांचौर से दमकल वाहन बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गुजरात नंबर का यह टैंकर भारत पेट्रोलियम का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित कर लिए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन तकनीकी कारण या ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें-

एक्सीडेंट के बाद कोमा में गया कांस्टेबल तो रोक दिया वेतन, हाई कोर्ट पहुंच गई पत्नी तो जज ने दिया आदेश

Rajasthan Road Accident: दो स्कूल बसों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल; मची चीख-पुकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com