विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

Rajasthan Road Accident: दो स्कूल बसों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल; मची चीख-पुकार

सीकर के पिपराली में दो स्कूल बसों की भीषण भिड़ंत हो गई है. आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार बसों ने 3 दर्जन से ज्यादा बच्चों की जान जोखिम में डाल दी. सभी घायलों को एसके अस्पताल ले जाया गया है.

Rajasthan Road Accident: दो स्कूल बसों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल; मची चीख-पुकार
पिपराली में 'आगे निकलने की होड़' में टकराई दो बसें, 30 से ज्यादा बच्चे घायल.
NDTV Reporter

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले से मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. पिपराली इलाके के नाड़ी जोड़ी के पास एक ही स्कूल की दो बसों में भीषण भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बसों में सवार करीब तीन दर्जन से अधिक मासूम बच्चे घायल हो गए हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग सहम गए.

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक ही निजी स्कूल की दो बसें बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थीं. चश्मदीदों का कहना है कि दोनों ड्राइवरों के बीच बस को आगे निकालने की होड़ लगी हुई थी. इसी 'रफ्तार की रेस' के चक्कर में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठे और दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं. लापरवाही की इस इंतहा ने दर्जनों बच्चों की जान जोखिम में डाल दी.

एसके अस्पताल में अफरा-तफरी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला. शहर कोतवाली थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि करीब 30 बच्चों को सीकर के एसके (SK) अस्पताल लाया गया है. इनमें से कुछ बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी जा रही है. अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और पुलिस बल तैनात है.

दादिया थाना पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना दादिया थाना इलाके की है. थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने पुष्टि की है कि घायलों का उपचार कर उन्हें परिजनों के साथ भेजा जा रहा है. हालांकि, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर स्कूल बसों के ड्राइवर इतनी लापरवाही से गाड़ियां क्यों चला रहे थे.

ये भी पढ़ें:- सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, ट्रक की टक्‍कर से बस के उड़े परखच्‍चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com