विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2026

धौलपुर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा, कोहरा और शीतलहर से थामी रफ्तार; किसानों की आमदनी पर मार

जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि शीतलहर और कोहरे के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.

धौलपुर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा, कोहरा और शीतलहर से थामी रफ्तार; किसानों की आमदनी पर मार

धौलपुर में बीते दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की सर्दी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है. हाईवे और सड़क मार्गों पर आवागमन की रफ्तार थम गई है. सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है. कोहरा की चादर और भीषण ठंड फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.    

विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर तक 

नए विक्षोभ की वजह से जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है. घना कोहरा होने से वायुमंडल में धुंध छा गई. सड़क मार्गों पर विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर देखी जा रही है और वाहनों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. दिन में भी सड़क पर वाहनों की हेडलाइट जलती दिख रही हैं. शीतलहर से बचने के लिए लोग आग जलाकर अलाव का सहारा ले रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सरसों और आलू फसल में नुकसान!

कोचिंग सेंटर जाने वाले विद्यार्थी एवं कामदार लोगों को सुबह कड़ाके की सर्दी से सामना करना पड़ा है. शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है. रवि फसल में मौसम से नुकसान बताया जा रहा है. किसानों ने बताया सरसों और आलू समेत रबी की फसल में नुकसान की संभावना है. 

मौसम विभाग की चेतावनी

तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है. गेहूं, चना और मटर समेत कई फसलों में आद्रता और नमी की विशेष जरूरत है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में घना कोहरा शीत लहर और कड़ाके की सर्दी पड़ने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ेंः कोटपुतली में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर की टक्कर के बाद आग का गोला बना केमिकल टैंकर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com