विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2024

घर के बाहर खेल रहे मासूम को अगवा कर किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

6 साल के नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था.

घर के बाहर खेल रहे मासूम को अगवा कर किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan News: धौलपुर जिले में 6 जनवरी को सैंपऊ थाना क्षेत्र में 6 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया था. घटना के बाद फरार चल रहे 25 वर्षीय आरोपी रामबरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रामबरन को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पुलिस घटनास्थल को लेकर पूछताछ कर रही है, अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

कार में बैठाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ किया कुकर्म

घटना को लेकर सैंपऊ थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़ित के पिता ने रिपोर्ट में बताया गया था कि उसका 6 साल का मासूम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी विक्रमपुर गांव का रहने वाले युवक ने जबरदस्ती कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया. आरोपी ने अपनी कार में ही नाबालिग के साथ कुकर्म को अंजाम दिया है. 

ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश की कार्रवाई भी की. आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाबालिग से कुकर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी रामबरन (25) पुत्र चेता कुशवाहा विक्रमपुरा मोड पर खड़ा है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी 11 दिनों तक फर्श पर सोकर, नारियल पानी पीकर और 20 किमी की यात्रा कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल लेंगे


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com