धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहरौली गांव में शनिवार को एक पक्ष द्वारा घर के सामने जुआ खेलने के लिए मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडों से लैस होकर आमने-सामने हो गए. दोनों तरफ से मारपीट में चार महिला समेत सात घायल हुए हैं. सभी घायलों को सैपऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो भाइयों की नाजुक हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है.
जानकारी के मुताबिक थाना इलाके के सहरोली गांव में परीक्षित कुशवाहा एवं बछू कुशवाह में घर के सामने जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था.
इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडों से लैस होकर आमने-सामने हो गए. दोनों तरफ से हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष के राजपति पत्नी बच्चू सिंह कुशवाह,बच्चू कुशवाह पुत्र चोंखरिया, पूजा पुत्री परीक्षित, सुमन पुत्री कुमरसेन,सोमोती पत्नी परीक्षत, परीक्षत पुत्र लज्जाराम एवं केहरि पुत्र बच्चू कुशवाह घायल हो गए. दोनों पक्ष के घायल लोगों को सैपऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
दो भाइयों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है. हेड कांस्टेबल गोपाल सिकरवार ने बताया दो पक्षों में विवाद के दौरान खूनी संघर्ष हुआ है. दोनों पक्ष के चार महिला समेत सात जने घायल हुए हैं. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है. दोनों पक्ष द्वारा रिपोर्ट पेश कर दी हैं, घायलों का मेडिकल कराया जाएगा. मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- धौलपुर में घर में घुसकर बंदूक की नोक पर विवाहिता का रेप, 50 हजार नगदी की भी लूट, केस दर्ज