विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2025

राजस्थान में 25 साल के भाई ने 15 वर्षीय बहन से किया रेप, हत्या की साजिश रचने वाले मां-बाप पर पुलिस का शिकंजा

जब पीड़ित ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया तो उसने अनदेखी कर दी. वहीं, मां ने लड़के का पक्ष का लिया और बदनामी के डर से बेटी की पढ़ाई छुड़वाकर उसे घर में बंधक बना लिया.

राजस्थान में 25 साल के भाई ने 15 वर्षीय बहन से किया रेप, हत्या की साजिश रचने वाले मां-बाप पर पुलिस का शिकंजा
राजस्थान में 25 साल के भाई ने 15 वर्षीय बहन से किया रेप

Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने है. यहां पर मकराना थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसकी के 25 वर्षीय भाई ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. वारदात के बाद आरोपी भाई फरार हो गया. वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जानकारी के मुताबिक, बदनामी के डर से माता-पिता ने पीड़ित बेटी की हत्या की साजिश रच डाली थी. फिलहाल पुलिस माता-पिता से पूछताछ कर रही है.

आरोपी की तलाश में पुलिस

नाबालिग से रेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया है. उधर फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी भाई नशे का आदी है. उसने बीते 1 से 10 फरवरी के बीच उसने नशे की हालत में पीड़िता के साथ कई बार रेप किया.

मां-बाप ने बनाया खौफनाक प्लान

पुलिस का कहना है कि जब पीड़ित ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया तो उसने अनदेखी कर दी. वहीं, मां ने लड़के का पक्ष का लिया और बदनामी के डर से बेटी की पढ़ाई छुड़वाकर उसे घर में बंधक बना लिया. बाद में उन्होंने बदनामी के डर से पीड़ित बेटी की ही हत्या की साजिश रच डाली. पीड़िता ने किसी तरह अपने जीजा को फोन कर मदद मांगी और पूरी घटना बताई.

परिजनों की भूमिका की जांच

आरोपी तो घटना के बाद ही फरार हो गया, जबकि पुलिस बेटी की हत्या की साजिश रचने वाले माता-पिता से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उसकी तलाश की जा रही है. पीड़ित युवती के परिजनों की भूमिका को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: प्रेमी के साथ म‍िलकर पति की हत्‍या, रस्‍सी से गला घोंटा; बोरे में लाश भरकर बाइक से ले जाकर जला द‍िया  

यह वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com