विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2024

डीडवाना : घर में अकेला पाकर 53 साल के अधेड़ ने नाबालिग के साथ किया रेप, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

डीडवाना जिले के जसवंतगढ़ थाना में एक 53 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक 12 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं रेप के बाद नाबालिग गर्भवती भी हो गई.

डीडवाना : घर में अकेला पाकर 53 साल के अधेड़ ने नाबालिग के साथ किया रेप, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा
डीडवाना में अधेर ने की नाबालिग से किया रेप.

Crime News Didwana: डीडवाना जिले के जसवंतगढ़ थाना में एक 53 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक 12 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं रेप के बाद नाबालिग गर्भवती भी हो गई. इस मामले में पीड़िता की दादी ने जसवंतगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

घर में अकेला पाकर अधेड़ ने किया दुराचार

पुलिस के अनुसार पीड़ित बालिका की दादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया कि मेरा पुत्र व उसकी पत्नी भोले स्वभाव की है जो खेती व नरेगा का कार्य करते है. करीबन 02 माह पूर्व जब मैं अपने दूसरे पुत्र के घर गयी हुई थी. तब मेरी पुत्रवधु मजदूरी के लिये गई हुई थी और मेरा पुत्र खेत में काम करने गया हुआ था. उस दौरान मेरी पोती घर पर अकेली ही थी.

इसी समय घर के पीछे से आरोपी केशवदास (53) पुत्र वल्लभदास जाति साद घर में आया और मेरी पोती के साथ उसने जबरदस्ती बलात्कार किया. जिससे उसकी हालत खराब हो गई जबकि आरोपी वहां से भाग गया. मैं फिर घर पर आयी पोती रो रही थी तो मैने उससे पूछा तो वह बुरी तरह डरी हुई थी व कुछ भी नहीं बोल पा रही थी.

पूछने पर डरकर कांपने लगती थी बच्ची

उसके बाद से मेरी पोती बिल्कुल गुमसुम रहने लगी, मैंने और मेरी पुत्रवधू और पुत्र ने कई बार मेरी पोती को पूछा लेकिन वह हर बार रोने लग जाती और उसके हाथ-पांव कांपने लग जाते. इसलिए हम उससे ज्यादा पूछ नहीं पाते, क्योकि वह भी स्वभाव से थोड़ी भोली है. 

मेरी पुत्रवधू ने मुझे बताया कि बच्ची को इस माह मासिक धर्म नहीं आया है, उसके बाद जानकारी हुई कि वह गर्भवती है तब मैंने आज उसको अकेले बैठाकर आराम से पूछा तो वह बुरी तरह रोने लग गयी, मुझे बताया कि करीब 02 माह पूर्व मुल्जिम केशवदास दादा घर पर आये थे. वह मुझे कमरे में ले जाकर मेरे साथ गलत काम किया था, मैं बहुत रोई थी लेकिन उन्होनें मुझे नहीं छोड़ा और उन्होनें मुझे डराया कि किसी को बताया तो तेरे मां और बाप को मार दूंगा.

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. दो माह बाद बालिका की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, तब बालिका के गर्भवती होने का पता चला. इस पर बालिका ने परिजनों को बताया कि दो माह पहले केशवदास ने उसके साथ बलात्कार किया था. थानाधिकारी अजय कुमार मीणा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- राजस्थान फिर शर्मसार, सरकारी स्कूल के टीचर ने नाबालिग की रेप के बाद की हत्या, फिर शव को पानी टंकी में फेंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com