विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2025

Rajasthan: 'माला पहनने से जनता को नहीं मिलेगा पानी' कन्हैयालाल चौधरी पर बरसे निर्दलीय विधायक

विधायक यूनुस खान ने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी डीडवाना जिले के प्रभारी मंत्री है, लेकिन अभी तक क्षेत्र की जनता को उनके प्रभारी मंत्री होने का फायदा मिला नहीं है.

Rajasthan: 'माला पहनने से जनता को नहीं मिलेगा पानी' कन्हैयालाल चौधरी पर बरसे निर्दलीय विधायक

Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन में बिजली और पानी की समस्या को लेकर बुधवार को निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पर जोरदार हमला बोला. पत्रकारों से बात करते हुए युनूस खान ने कहा कि सिर्फ माला पहनने से लोगों की समस्याएं हल नहीं होतीं हैं. जनता अब परिणाम चाहती है, सिर्फ दिखावे नहीं. डीडवाना में पानी की कमी और बिजली संकट की स्थिति भयावह होती जा रही है.

'विभाग से पहुंचाएं राहत'

डीडवाना से निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने कहा कि प्रशासन इस सच्चाई को स्वीकार कर जल्द समाधान निकाले. डीडवाना जिले के प्रभारी मंत्री के प्रदेश सरकार में पीएचईडी मंत्री होने के बावजूद जनता को कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा. मंत्री को चाहिए कि अपने विभाग के माध्यम से जनता को राहत पहुंचाएं.

विधायक यूनुस खान ने डीडवाना के प्रभारी और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी डीडवाना जिले के प्रभारी मंत्री है, लेकिन अभी तक क्षेत्र की जनता को उनके प्रभारी मंत्री होने का फायदा मिला नहीं है. प्रभारी मंत्री, डीडवाना में बार-बार आते हैं, लेकिन बजाय पानी की समस्या का कुछ समाधान निकालने के वे तो महज कुछ लोगों से माला पहन आकर वापस चले जाते हैं.

'मंत्री बार-बार आते, पर नतीजा शून्य'

उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री को अपने जलदाय विभाग के मंत्री होने का फायदा जिले की जनता को मिले, इसके प्रयास करने चाहिए. जलदाय मंत्री बार-बार डीडवाना आते हैं, लेकिन नतीजा शून्य है. माला पहनकर चले जाने से जनता को पानी नहीं मिलेगा. अब समाधान चाहिए, सिर्फ दिखावा नहीं. साथ ही विधायक खान ने सरकार की ओर से पिछले दिनो हर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये दिए जाने पर भी सवाल उठाएं. उन्होंने कहा कि यह राशि पर्याप्त नहीं है.

यह भी पढे़ं- 

Rajasthan: एंबुलेंस में डीजल खत्‍म, ऑटो में ले जाना पड़ा अस्‍पताल, पूर्व प्रेमी के हमले से मह‍िला टीचर की मौत

Rajasthan: पानी की टंकी में 4 लाश, घर के आंगन में अंतिम संस्कार... पति-पत्नी और 2 बच्चों के सुसाइड केस में नया मोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com