विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2025

Diwali 2025: दीवाली पर अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष चौकसी

सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेशभर में हर संदिग्ध व्यक्ति और गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, साथ ही सभी जिलों में अतिरिक्त जाब्ता (फोर्स) तैनात किया गया है. राजधानी जयपुर में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

Diwali 2025: दीवाली पर अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष चौकसी

Rajasthan: पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव, आतंकी गतिविधियों और दिवाली के त्यौहार को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है. इसके चलते राजस्थान में भी पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को दीवाली के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

केंद्र से मिले इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय भी सतर्क हो गया है. केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त अलर्ट के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. पुलिस ने हर जिले में होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहरने वालों की जांच के साथ ही एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है.

सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेशभर में हर संदिग्ध व्यक्ति और गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, साथ ही सभी जिलों में अतिरिक्त जाब्ता (फोर्स) तैनात किया गया है. राजधानी जयपुर में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

जयपुर में दीवाली पर सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

राजधानी जयपुर में दीवाली पर सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस कमिश्नरेट ने सभी पुलिस उपायुक्तों को अतिरिक्त जाब्ता उपलब्ध कराया है. शहर में आरएसी, हाड़ी रानी बटालियन, क्यूआरटी और होमगार्ड के हजारों जवान तैनात किए गए हैं. सभी पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं. दीवाली पर शहर में रोशनी देखने आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए प्रमुख बाजारों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. वहीं, सरकारी इमारतों और बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद

हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पर प्रदेशभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद अधिकारी पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हैं. ऐसे में आमजन को सुरक्षित दीवाली का तोहफा देने के लिए पुलिस अपना त्यौहार सड़कों पर मना रही है.

यह भी पढ़ें- MP से हिरासत में लिए गए पत्रकारों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, 5 दिन बाद फिर होना होगा पेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com