विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2025

MP से हिरासत में लिए गए पत्रकारों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, 5 दिन बाद फिर होना होगा पेश 

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इन दोनों पत्रकारों ने दिया कुमारी के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चलाकर उनसे पैसे उगाही की कोशिश की थी.

MP से हिरासत में लिए गए पत्रकारों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, 5 दिन बाद फिर होना होगा पेश 
पत्रकार आनंद पाण्डेय और हरीश दिवेकर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Journalists detained: मध्य प्रदेश से हिरासत में लिए गए दो पत्रकारों को पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस ने छोड़ दिया है. दोनों से जयपुर में लंबी पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पांच दिन बाद दोबारा पेश होने के लिए कहा है. पुलिस ने पत्रकारों से वॉइस सैंपल देने को भी कहा है. मामला एक कथित वीडियो से जुड़ा है, जिसमें एक्सटॉर्शन (उगाही) की मांग का आरोप लगाया गया था.

पत्रकारों का कहना है कि वह वीडियो उनका नहीं है, बल्कि AI से बनाया गया है. पुलिस ने मामले में जांच जारी रखी है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 35 के तहत नोटिस जारी किया है.

दिया कुमारी के कार्यालय की ओर से दर्ज कराई गई FIR 

शुक्रवार को राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश से दो पत्रकारों आनंद पाण्डेय और हरीश दिवेकर को हिरासत में लिया था. दोनों ''द सूत्र (The Sootra)'' नामक यूट्यूब चैनल चलाते हैं. यह कार्रवाई राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कार्यालय की ओर से दर्ज कराई गई एक एफआईआर के बाद की गई है.

पैसे उगाही (extortion) की कोशिश !

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इन दोनों पत्रकारों ने दिया कुमारी के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चलाकर उनसे पैसे उगाही (extortion) की कोशिश की थी. एफआईआर में कहा गया है कि ''द सूत्र'' चैनल पर बिना किसी साक्ष्य के यह खबरें प्रसारित की गईं कि दिया कुमारी ने सरकारी जमीन हड़प रखी है और भजनलाल सरकार इस पर चुप है. हालांकि अब तक मामले में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें-  EXCLUSIVE देश का एकमात्र आमेर का हाथी गांव, जहां हथनियों को मिला घर, पर जीवनसाथी नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com