विज्ञापन

उदयपुर में IMA अध्यक्ष से मारपीट के बाद डॉक्टरों में आक्रोश, पुलिस को दिया 5 दिन का वक्त

उदयपुर के जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में एक मरीज के परिजनों की डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अमृता दुहन के साथ मुलाकात कर अपनी सुरक्षा की मांग की.

उदयपुर में IMA अध्यक्ष से मारपीट के बाद डॉक्टरों में आक्रोश, पुलिस को दिया 5 दिन का वक्त
राजस्थान IMA के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने एसपी के साथ हुई वार्ता की जानकारी दी
NDTV

उदयपुर में जेपी ऑर्थोपेडिक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टरों के साथ एक मरीज के परिजनों के मारपीट की घटना पर डॉक्टरों ने भारी नाराजगी व्यक्त की है. मंगलवार, 2 जून की रात को हॉस्पिटल में हुए विवाद के बाद समझाइश करने गए इंडियम मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए. इस घटना के बाद डॉक्टरों ने आज, 3 जून को बैठक की और इसके बाद रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे. डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर की एसपी अमृता दुहन के साथ वार्ता कर उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की.

इस बीच इस मामले में भूपालपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. वहीं मरीज के परिजनों ने भी हॉस्पिटल प्रबंध और चिकित्सको के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.

देखिए Video:- उदयपुर में IMA अध्यक्ष को मारा, कपड़े फाड़ डाले

5 दिन का मांगा समय

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता ने एसपी अमृता दुहन के साथ हुई वार्ता के बाद बताया कि एसपी ने घटना की जांच के स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन किया है. इस टीम में एक एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी शामिल हैं. 

डॉ आनंद गुप्ता ने कहा, "पुलिस ने पांच दिन का समय मांगा है. एसआईटी ने पांच दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. अगर पुलिस को यह टीम बेहतर कार्य नहीं कर पाई तो छठे दिन निर्णय लिया जाएगा कि आगे की क्या रणनीति रहती है. उन्होंने 5 दिन का समय मांगा है, और गिरफ्तारी से लेकर चार्जशीट दायर करने का वादा किया है."

IMA के प्रदेशाध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने का वीडियो आया है

IMA के प्रदेशाध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने का वीडियो आया है
Photo Credit: NDTV

आंदोलन की चेतावनी

डॉ गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक एसआईटी के साथ पूरा सहयोग करेंगे और पुलिस के आश्वासन पर डॉक्टरों ने 5 दिन तक कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है और सभी काम पर लौटे रहे हैं. लेकिन उन्होंने साथ ही चेतावनी दी,"अगर 5 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होती तो हमें भी नहीं पता कि कितना बड़ा आंदोलन होगा." 

डॉ. गुप्ता ने कहा कि डॉक्टरों ने एसपी से कहा कि हम भय मुक्त हॉस्पिटल चाहते हैं और डॉक्टरों का काम इलाज करना है, और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है.

क्या है पूरा मामला?

उदयपुर के लसाणिया क्षेत्र में रहनेवाले एक व्यक्ति की बाइक चलाते समय एक नीलगाय से टक्कर हो गई थी जिससे वो घायल हो गया. उसके दोनों हाथ टूट गए और उसे गंभीर हालत में उदयपुर के कुम्हारों का भट्टा इलाके में स्थित प्राइवेट जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया. लेकिन उपचार के दौरान मरीज की तबियत बिगड़ गई. इसे लेकर मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें-: जैसलमेर: पिता हरिद्वार में करते रहे इंतजार... आई मौत की खबर, खाई में गिरी परिवार की कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com