विज्ञापन

Video: उदयपुर में हॉस्पिटल में IMA अध्यक्ष को घेरकर मारा, कपड़े फाड़ डाले

उदयपुर में IMA के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बुरी तरह से मारपीट की घटना को लेकर चिकित्सकों ने गहरी चिंता जताई है और उनकी बैठक हो रही है.

उदयपुर में IMA अध्यक्ष पर हमले का वीडियो सामने आया है
NDTV

उदयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एक मरीज के परिजनों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की. हमले में आक्रोशित लोगों ने डॉ. गुप्ता के कपड़े भी फाड़ डाले और उन्हें बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका. इस घटना को लेकर चिकित्सकों ने गंभीर चिंता जताई है और आईएमए के बैनर तले उदयपुर के राजकीय रवींद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बैठक हो रही है.

क्या है पूरा मामला?

उदयपुर के लसाणिया क्षेत्र में रहनेवाले एक व्यक्ति की बाइक चलाते समय एक नीलगाय से टक्कर हो गई थी जिससे वो घायल हो गया. उसके दोनों हाथ टूट गए और उसे गंभीर हालत में उदयपुर के कुम्हारों का भट्टा इलाके में स्थित प्राइवेट जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया. लेकिन उपचार के दौरान मरीज की तबियत बिगड़ गई. इसे लेकर मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर हमला कर दिया.

udaipur ima president

आईएमए अध्यक्ष को बड़ी मुश्किल से हॉस्पिटल से बचाकर ले जाया गया
Photo Credit: NDTV

आईएमए अध्यक्ष के साथ मारपीट

अस्पताल के चिकित्साकर्मियों और दूसरे स्टाफ के साथ विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर  इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता और उनके साथी समझाइश के लिए हॉस्पिटल पहुंचे. लेकिन इसी दौरान परिजनों तक उनके साथ भी मारपीट की गई. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखता है कि डॉ. गुप्ता के साथ हाथापाई की गई और उनके कपड़े भी फाड़ डाले गए. बड़ी मुश्किल से डॉ गुप्ता को सुरक्षित बाहर निकाल कार में बिठाया गया.

तनाव को देखते हुए भूपालपुरा थाना पुलिस सहित तीन थानों का जाब्ता मौके पर तैनात किया गया. अस्पताल प्रबंधन ने इस विवाद के बारे में कहा कि आईएमए की बैठक में यह तय किया जाएगा कि इस गंभीर घटना को लेकर आगे क्या कदम उठाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नए एडमिशन पर लगी रोक, फर्जी डिग्री मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close