विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2024

कुत्ते ने 3 साल के मासूम को नोचा, घर के आंगन में खेल रहा था बच्चा

Rajasthan: कुत्ते ने 3 साल के मासूम के गाल और जबड़े नोच डाला. डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को भर्ती कर लिया है. 

कुत्ते ने 3 साल के मासूम को नोचा, घर के आंगन में खेल रहा था बच्चा

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर में एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है. डूंगरपुर में एक कुत्ते ने तीन साल के बच्चे पर बुरी तरह हमला कर काट खाया है. कुत्ते के हमले से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है.  उसके गाल और जबड़े को बुरी तरह नोच दिया. कुत्ते के हमले से बच्चा लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

बच्चे की हालत के बारे में डॉक्टर ने बताया कि उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी. बच्चा धंबोला थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा गांव का रहने वाला है.

आंगन में खेल रहा था बच्चा तभी हुआ हादसा 

बच्चे की मां कांता डाबी ने बताया कि बुधवार (7 अगस्त) सुबह के समय उसका 3 साल का बेटा घर के आंगन में खेल रहा था. इस दौरान वह घर के अंदर काम कर रही थी. उसी समय एक कुत्ता उसके बच्चे को काटने लगा. कुत्ते ने बच्चे के गाल और जबड़े को मुंह में दबोच लिया. बच्चे के चिल्लाने पर मां दौड़कर आई और डंडे से कुत्ते को भगाया. हालांकि तब तक कुत्ते ने बच्चे के गाल और जबड़े को नोच लिया था, जिससे बच्चा लहूलुहान और घायल हो गया.

बच्चे की होगी प्लास्टिक सर्जरी

बच्चे को गंभीर हालत में पहले सीमलवाड़ा अस्पताल लेकर गए. जहां, डॉक्टर ने जांच के बाद उसे रेफर कर दिया. डूंगरपुर अस्पताल में सर्जन डॉ. महेश पुकार ने बच्चे को देखा और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. डॉ. पुकार ने बताया कि बच्चे के अभी क्लीनिंग कर दी गई है. बच्चे की जांच के बाद प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी. इसके बाद बच्चा ठीक हो जायेगा. 

यह भी पढ़ेंः Rain Alert: राजस्थान में बारिश ने आफत में डाली जान, पाली में 33 और जोधपुर में 15 लोग पानी में फंसे; NDRF ने किया रेस्क्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com