विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2024

जयपुर में डंपर ने मारी स्कूल बस को टक्कर, कई बच्चे हुए घायल; बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह कुचला  

Accident In Jaipur: मिली जानकारी के मुताबिक हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ है. डंपर चालक तेज़ स्पीड में डंपर को चला रहा था.

जयपुर में डंपर ने मारी स्कूल बस को टक्कर, कई बच्चे हुए घायल; बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह कुचला  

Jaipur News: जयपुर के बाहरी इलाके कालवाड़ में आज एक स्कूल बस और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसके बाद स्कूल बस में सवार करीब आधे दर्जन से ज़्यादा बच्चे घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के बाद मौके पर हंगमा मच गया.

आस- पास के लोगों ने बच्चों बचाया. सूचना के बाद कालवाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. हादसे में स्कूल बस के आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. 

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है. हादसा कालवाड रोड गजाधरपुरा तिराहे पर हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ है.

डंपर चालक तेज़ स्पीड में डंपर को चला रहा था. ऐसे में स्कूली बसों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठ हैं. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए. 

यह भी पढ़ें - राजस्थान में ढाई साल के मनन को ढूंढ रहे SP और SSP समेत 120 पुलिसकर्मी, सैंकड़ों CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com