विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

डूंगरपुर: 2008-16 तक कैशियर ने शिक्षा विभाग से उड़ाए 15 लाख, 10 साल बाद हुआ गिरफ्तार

राजस्थान के डूंगरपुर में शिक्षा विभाग के सहायक ने 15 लाख से ज्यादा गबन किया. जिसका ऑडिट में खुलासा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिससे अब पूछताछ जारी है.

डूंगरपुर: 2008-16 तक कैशियर ने शिक्षा विभाग से उड़ाए 15 लाख, 10 साल बाद हुआ गिरफ्तार
डूंगरपुर में शिक्षा विभाग के सहायक ने 15 लाख से ज्यादा गबन कर दिया.

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सरकारी पैसे की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने शिक्षा विभाग के एक पूर्व कर्मचारी को पकड़ लिया, जिसने लाखों रुपये गबन किए थे. जानकारी के अनुसार, जिले के सीमलवाड़ा ब्लॉक में स्थित सीबीईओ कार्यालय में अनिल लौहार नाम का कनिष्ठ सहायक काम करता था. वह 2008 से 2016 तक कैशियर की जिम्मेदारी संभाल रहा था.

इसी दौरान उसने अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए सरकारी खजाने से 15 लाख 21 हजार 549 रुपये की राशि हड़प ली. आरोपी ने पैसे की हेराफेरी इतनी चालाकी से की कि लंबे समय तक किसी को भनक नहीं लगी. लेकिन जब विभाग ने ऑडिट और भौतिक जांच कराई तो पूरा घोटाला खुलकर सामने आ गया. इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.

चेक बाउंस होने से बढ़ी मुश्किलें

गबन का पता चलने के बाद विभाग ने अनिल लौहार को नोटिस भेजा और पैसे जमा करने को कहा. इसके बाद आरोपी ने बचाव में दो चेक दिए एक 5 लाख रुपये का और दूसरा 10 लाख 21 हजार रुपये का, लेकिन बैंक में पर्याप्त बैलेंस न होने की वजह से दोनों चेक बाउंस हो गए. इससे उसकी धोखाधड़ी और पक्की हो गई. विभाग ने उसे निलंबित कर दिया और मामला पुलिस के हवाले किया.

पुलिस की रिपोर्ट और गिरफ्तारी

सीबीईओ कार्यालय के वर्तमान ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कुमार डामोर ने धम्बोला थाने में शिकायत दर्ज कराई. रिपोर्ट में साफ बताया गया कि अनिल लौहार ने सरकारी धन में हेरफेर किया है. पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. बुधवार को धम्बोला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि घोटाले के और राज पता चल सकें.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: 'अकबर से रिश्तेदारी निभा रही है सरकार', शांति धारीवाल ने किस बात पर सरकार को घेरा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com