विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी

आंखें हमारे शरीर का वो अहम और संवेदनशील हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंदगी की राह बेहद मुश्किल है. कुछ आसान से ऐसे घरेलू टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आंखों की उम्र बढ़ाई जा सकती है. 

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी
फाइल फोटो.

आजकल मोबाइल फोन हो या लैपटॉप इस पर लोगों का काफी समय बीत रहा है. दफ्तर के साथ ही घर पर भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर निर्भरता बढ़ती जा रही है.  इसका खामियाजा आंखों को उठाना पड़ता है. लाइफस्टाइल के साथ बहुत ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, पानी आना, रोशनी कमजोर होने के साथ ही धुंधला दिखने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं. 

नेत्र रोग व‍िशेषज्ञ ने द‍िए ट‍िप्‍स  

बढ़ते स्क्रीन टाइम और बदलती जीवनशैली के दौर में ये टिप्स हर किसी के लिए उपयोगी हैं, इससे आंखों की सेहत एकदम फिट रहेगी और दिक्कतें भी दूर होंगी. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है.  इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मूगदर रानाडे आंखों से संबंधित उन टिप्स का उल्लेख करती नजर आईं, जो बेहद जरूरी हैं. 

कई रंगों के फल और सब्‍जि‍यां शाम‍िल करें  

उन्होंने बताया, "स्वस्थ शरीर हो तभी आंखें भी स्वस्थ रह सकती हैं.  इसके लिए अपनी डाइट में कई रंगों के फल, सब्जियां और अनाज शामिल करें.  ये रंग रेटिना को पोषण देते हैं, जो आंखों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है.  गाजर, आम, शकरकंद और हरी सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है."

आज के समय में काफी छोटी उम्र से ही बच्चों को चश्मा लग जा रहा है.  कम लोग ही जानते हैं कि प्राकृतिक रोशनी और शारीरिक गतिविधियां आंखों के लिए फायदेमंद हैं. 

"हर आधे घंटे में ख‍िड़की से दूर तक देखें"

उन्होंने बताया, "बच्चों को खेलकूद और बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें.  अगर आप घर पर हैं, तो हर आधे घंटे में खिड़की से दूर तक देखें, ताकि आंखों को आराम मिले.  इसके साथ ही अगर आपको चश्मा पहनने की सलाह दी गई है, तो इसे नियमित रूप से पहनें.  चश्मे को साफ रखने के लिए लिक्विड साबुन या थोड़े से साबुन का इस्तेमाल करें.  इससे लेंस साफ और दृष्टि स्पष्ट रहेगी."

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री को टीचर ने दी रिश्वत! लिफाफे में भरकर दिए नोट, मदन दिलावर बोले- मुझे फंसाने की साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com