विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2025

झालावाड़ स्कूल हादसे में शिक्षा विभाग का एक्शन, महिला प्रिंसिपल समेत चार शिक्षक निलंबित

झालावाड़ स्कूल हादसे में प्रिंसिपल समेत चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. यह एक्शन शिक्षा विभाग ने लिया है.

झालावाड़ स्कूल हादसे में शिक्षा विभाग का एक्शन, महिला प्रिंसिपल समेत चार शिक्षक निलंबित
झालावाड़ स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल निलंबित हुए

Jhalawar School Accident: राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह स्कूल की दीवार और छत के गिरने से कोहराम मच गया. ऐसा नहीं है कि इस हादसे की दस्तक की स्कूल प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग को जानकारी नहीं थी. लेकिन शायद इस हादसे का इंतजार किया जा रहा था. इस घटना के असल जिम्मेदार कौन है यह बाद में तय किया जाएगा. लेकिन स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक और प्रिंसिपल भी बेसुध थे, जिसका खामियाजा आज 7 छात्रों ने जान गंवा कर भुगता है. हादसे में अब भी 27 बच्चे घायल हैं. वहीं शिक्षा विभाग जो घटना से पहले स्कूल को लेकर संज्ञान ले सकता था लेकिन ऐसा करने में वह भी पीछे रही. लेकिन घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों पर एक्शन ले लिया है.

शिक्षा विभाग की ओर से पिपलोदी गांव के उस स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक और प्रबोधक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है, जहां यह हृदयविदारक घटना हुई है. वहीं अब इस पूरी घटना की जांच भी की जाएगी.
Latest and Breaking News on NDTV

हादसे से पहले लापरवाही ही लापरवाही

स्कूल की हालत देखकर यह साफ है कि इस हादसे को लेकर लापरवाही ही लापरवाही बरती गई है. गांव के लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार इस स्कूल में पत्थर गिरे थे जिसके बाद स्कूल, सरपंच तथा अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन इन पर कभी कार्रवाई नहीं हुई. ये भी जानकारी सामने आई है कि इस स्कूल ने दो साल पहले, वर्ष 2023 में, डांग क्षेत्र विकास योजना के तहत  मरम्मत के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपये की राशि उठाई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि उस राशि का कोई उपयोग नहीं हुआ अन्यथा ये हादसा नहीं होता.

आखिरी वक्त भी लापरवाही

स्कूल के ही छात्र का कहना है कि हादसे से ठीक पहले स्कूल में बच्चे थे. जो शिक्षक को बताने गए थे कि छत से कंकड़-पत्थर गिर रहे हैं. लेकिन शिक्षक भी इतने लापरवाह की नाश्ता छोड़ यह देखने की जहमत नहीं की, और छात्र को डांट कर अंदर भेज दिया. इसके ठीक दो-तीन मिनट बाद ही छत गिरी और कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ेंः झालावाड़ स्कूल हादसा: बच्चों की मौत के बाद लोगों का भारी विरोध, CM भजनलाल शर्मा का दौरा हुआ रद्द 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com