विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2025

झालावाड़ स्कूल हादसा: बच्चों की मौत के बाद लोगों का भारी विरोध, CM भजनलाल शर्मा का दौरा हुआ रद्द 

Jhalawar School News: हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुराड़ी चौराहे पर अकलेरा-मनोहर थाना मार्ग को जाम कर दिया है. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश कर रहे हैं.

झालावाड़ स्कूल हादसा: बच्चों की मौत के बाद लोगों का भारी विरोध, CM भजनलाल शर्मा का दौरा हुआ रद्द 
झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने की वजह से 7 बच्चों की मौत हुई है.

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत हो गई है. स्कूल में 70 बच्चों का नामांकन था. दुर्घटना के समय स्कूल में 60 बच्चे मौजूद थे. मलबे से सभी बच्चों को निकालने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कम से कम 25 बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

घटना के बाद भारी विरोध के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित दौरा निरस्त कर दिया गया है. हालांकि मुख्यमंत्री लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं. संभव है कि एक-दो दिन में मुख्यमंत्री पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए झालावाड़ जाएं. इस बीच शिक्षा मंत्री को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं.

कलेक्टर और एसपी मौके पर कर रहे हैं समझाइश

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुराड़ी चौराहे पर अकलेरा-मनोहर थाना मार्ग को जाम कर दिया है. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हालात नियंत्रण में रखे जा सकें. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

शिक्षा मंत्री और अधिकारी मौके पर रवाना

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपना भरतपुर-डीग का दो दिवसीय दौरा रद्द कर झालावाड़ के लिए रवाना हो गए हैं. सुबह घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को घटनास्थल के लिए भेज दिया था. शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल, शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश गुप्ता और कोटा संभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती तेज कंवर भी घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- 'टीचर बाहर पोहा खा रहे थे, हमने पत्थर गिरने की शिकायत की तो अंदर भगा दिया', हादसे वाले स्कूल की बच्ची ने बताया




 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com