विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2026

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार है राजस्थान सरकार, मंत्री जोगाराम पटेल ने बताई तारीख, मार्कशीट विवाद पर भी दिया जवाब

Jogaram Patel Jodhpur Visit: जोधपुर में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पंचायत चुनावों में देरी के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आते ही सरकार चुनाव के लिए तैयार है.

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार है राजस्थान सरकार, मंत्री जोगाराम पटेल ने बताई तारीख, मार्कशीट विवाद पर भी दिया जवाब
जोधपुर: '15 अप्रैल के आसपास हो सकते हैं पंचायत चुनाव', मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की 'गलतियां' गिनाईं
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल (Jogaram Patel) ने शुक्रवार को जोधपुर सर्किट हाउस (Jodhpur Circuit House) में मीडिया से रूबरू होते हुए सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने पंचायत चुनावों (Rajasthan Panchayat Election 2026) में देरी से लेकर विधानसभा में पारित हुए ऐतिहासिक विधेयकों तक हर मुद्दे पर खुलकर बात की.

'सरकार चुनाव नहीं टाल रही'

पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार चुनाव टाल नहीं रही है. उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ओबीसी वर्ग को राजनीतिक आरक्षण देने के लिए त्रिस्तरीय जांच जरूरी है. पिछली कांग्रेस सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन नहीं किया, जबकि हमारी सरकार ने आते ही आयोग बनाया. अब जैसे ही आयोग की रिपोर्ट आएगी, सरकार चुनाव कराने को तैयार है.' उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव 15 अप्रैल के आसपास हो सकते हैं.

'जो जानकारी गूगल पर है, उसे अलग से क्यों दें?'

विपक्ष द्वारा दस्तावेज न मिलने के आरोपों पर पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि जो जानकारी पब्लिक डोमेन और गूगल पर उपलब्ध है, उसे अलग से देने की जरूरत नहीं होती. उन्होंने इस विधानसभा सत्र को बेहद सफल बताते हुए कहा कि धर्मांतरण बिल और कोचिंग बिल जैसे 37 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए हैं.

रविंद्र सिंह भाटी के आरोपों पर भी दिया जवाब

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा युवाओं की नौकरी को लेकर उठाए गए सवालों पर मंत्री ने कहा कि कुछ युवाओं के पास बाहरी राज्यों की मार्कशीट हैं. उनके सत्यापन (Verification) में समय लग रहा है. जैसे ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होगी, नियुक्तियों का रास्ता साफ हो जाएगा.

'8 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरे'

निवेश के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किए गए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं, जो प्रदेश की आर्थिक तरक्की का प्रमाण हैं.

ये भी पढ़ें:- जसवंत सिंह के परिवार में रार, क्या दूसरी शादी बनी 'जसोल परिवार' के विवाद की वजह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com