Madan Dilawar: कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, प्यार में असफलता और माता-पिता का दबाव भी है जिम्मेदार

Madan Dilawar: कोटा में सुसाइड पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चौंकाने वाला बयान दिया है. मदन दिलवान ने कहा कि सुसाइड के लिए केवल कोचिंग सेंटर्स जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि स्टूडेंट्स की गलत संगत और परिजनों का अनावश्यक दबाव भी जिम्मेदार है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर ने कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड पर बड़ा स्टेटमेंट दिया.

Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड पर केवल कोचिंग को जिम्मेदार नहीं बताया. उन्होंने माता-पिता का अनावश्यक दबाव और प्यार में धोखा को भी सुसाइड की वजह बताया. 

16-17 साल के बच्चे प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं 

शिक्षा मंत्री ने NDTV से खास बातचीत में कहा,  "बच्चे के नंबरों के लिए मात-पिता का बड़ा दबाव रहता है.  साथ ही बच्चों की संगत भी बहुत महत्वपूर्ण है. स्टूडेंट किसके साथ रहता है. इसके अलावा 16-17 साल की उम्र में युवा प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं, जब उनको झटका लगता है तो भी सुसाइड करने की सोचते हैं. लेकिन, कोटा में यह सब कोचिंग के खाते में जाता है. वह ठीक नहीं है. कई पक्ष है, सबको अपना-अपना कर्तव्य समझना पड़ेगा."

Advertisement

कोचिंग संचालक, स्टूडेंट और परिजन तीनों की काउंसलिंग होगी

मदन दिलावर ने कहा,  "निश्चित रूप से हमने काउंसलर रखने की बात की है. उस पर हमने काम भी किया है. हॉस्टल और पीजी में फ्लैक्सिबल पंखे होने चाहिए. वह भी कोशिश कर रहे हैं पर सब एक साथ हो जाएगा ऐसा नहीं है. 
कोचिंग संचालक, स्टूडेंट और परिजन तीनों की काउंसलिंग करवाने की कोशिश करेंगे, ताकि इस दिशा में पॉजिटिव परिणाम मिल सके." 

केवल डॉक्टर-इंजीनियर बनना ही कोई रास्ता नहीं   

उन्होंने कहा, "मां-पिता को भी समझना पड़ेगा कि केवल डॉक्टर इंजीनियर बनना ही कोई रास्ता नहीं है और रास्ते भी है. उनसे भी ऊपर पहुंच सकते हैं. अच्छा कर सकते हैं." मदन दिलावर का कहना है कि हमारी केंद्र सरकार ने एक आर्डर जारी किया है कि 16 साल से छोटे बच्चे कोचिंग ना करें. इस मामले में अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी घटनाएं न हो और इस पर प्लान बनाकर उसे लागू करें.

मदन दिलावर ने राजस्थान में 25 सीट जीतने का किया दावा

मदन दिलावर ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 25 सीट जीतने का दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन कुछ भी दावा करे. लेकिन, सच यही है कि देश में अब 100 सालों तक भाजपा को नुकसान होने गुंजाइश नहीं है. नरेंद्र मोदी से पहले ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं आया कि लगातार देश के सम्मान सुरक्षा की और गरीब के हित की बात की हो.  

मदन दिलावर बोले-भाजपा पहले 400 पार फिर आर-पार होगा 

राजस्थान में कम वोटिंग से नुकसान के सवाल पर मदन दिलावर ने कहा है कि नुकसान नहीं होगा. भाजपा पहले 400 पार और फिर आर पार होगा. इसकी वजह है कि कांग्रेस की मानसिकता देश को तोड़ने की है. मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के आर्थिक संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है. कांग्रेस मुसलमान को एससी एसटी ओबीसी का हक का आरक्षण देना चाहती थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, संजू सैमसन, ऋषभ पंत को मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.