छात्र संघ चुनाव पर बोले शिक्षा सचिव- फिलहाल कोई फैसला नहीं, शरारती तत्व फेक लेटर कर रहे वायरल

सोशल मीडिया पर छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर एक चिट्ठी वायरल हो रही है. इस चिट्ठी में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर आदेश जारी किया गया है. जिसे शिक्षा विभाग ने फेक बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छात्र संघ चुनाव का फेक लेटर वायरल

Rajasthan Student Union Election: राजस्थान में छात्र संघ चुनाव को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. राजस्थान के दिग्गज नेता और कुछ यूनिवर्सिटी के कुलपति भी छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द करवाने की वकालत कर रहे हैं. हालांकि, राजस्थान सरकार की ओर से किसी तरह का फैसला छात्र संघ चुनाव को लेकर नहीं किया गया है. वहीं छात्र संघ चुनाव पर सदन से लेकर सड़क तक सियासत चल रही है. इसके बावजूद सरकार इस पर तत्काल कोई फैसला लेने में जल्द बाजी नहीं करना चाहती है.

इस बीच सोशल मीडिया पर छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर एक चिट्ठी वायरल हो रही है. इस चिट्ठी में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर आदेश जारी किया गया है. जो विभिन्न यूनिवर्सिटी के कुलपतियों को लिखा गया है. हालांकि, इस लेटर को शिक्षा विभाग द्वारा भी फेक बताया जा रहा है.

Advertisement

शरारती तत्व वायरल कर रहे फेक लेटर

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की तारीख वाली लेटर को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सुधीर कुमार ने इस दावे के साथ फेक बताया है कि इस पर किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा, छात्र संघ चुनाव को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है. कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर गलत मैसेज वायरल कर रहे हैं. यह पूरी तरह से फेक है. सरकार इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

छात्र संघ चुनाव को लेकर हो रहा प्रदर्शन

राजधानी जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर अलग-अलग छात्र संगठनों के छात्र नेताओं ने एक साथ मंगलवार (6 अगस्त) को छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. हालांकि प्रदर्शन कर रहे दर्जनों छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया. छात्रों ने हंगामेदार प्रदर्शन किया जिसके बाद 25 से ज्यादा छात्रों को हिरासत में लिया गया है.

आपको बता दें, सत्ता पक्ष में भी कुछ दिग्गज नेताओं ने छात्र संघ चुनाव कराने की वकालत की है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह चौहान ने छात्र संघ चुनाव करने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा से अपील की है. जबकि इससे पहले अशोक गहलोत, रविंद्र सिंह भाटी, हनुमान बेनीवाल, गोविंद सिंह डोटासरा जैसे नेता भी छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है. बता दें यह सभी नेता पूर्व में छात्र नेता रह चुके हैं जिसके बाद वह सक्रिय राजनीति में शामिल हुए हैं.

य़ह भी पढ़ेंः छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का विरोध प्रदर्शन, विनोद जाखड़ ने कहा- भजनलाल सरकार वादे से मुकर रही

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.