मंत्रिमंडल बनाने के लेकर कवायद तेज, आज दिल्ली में जेपी नड्डा से मिलेंगे CM भजनलाल

प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि बिना मंत्रिमंडल के विधायकों की शपथ हो गयी. भाजपा को मंत्रिमंडल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ख़ासतौर से जातिगत समीकरणों को साधने में भाजपा को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (फाइल फोटो

Rajasthan Minister Race: राजस्थान में मंत्रिमंडल के लिए कवायद तेज हो गयी हैं .इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली गए हैं.उनके साथ दोनों डिप्टी CM दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी दिल्ली गए हैं. आज उनके जेपी नड्डा से मिलने की संभावना है. तीन दिनों में भजन दूसरी बार दिल्ली पहुंचे हैं. 

राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है कि बिना मंत्रिमंडल के विधायकों की शपथ हो गई है. भाजपा को मंत्रिमंडल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. आज राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र का आखिरी दिन है.

जानकारों की मानें तो जातिगत समीकरणों को साधने में भाजपा को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है. 27 विधायक मंत्री पद की दौड़ में हैं. माना जा रहा है कि एक बार में 15 से 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं. आज शाम या कल तक मंत्रिमण्डल का एलान होने की संभावना है.

Advertisement

हर लोकसभा सीट से हो सकता है एक मंत्री

ऐसी अटकलें हं कि लोकसभा चुनाव और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी मंत्रिमंडल की सूची तैयार करेगी. इसलिए कहा जा रहा है कि बीजेपी इसके लिए आसान तरीका निकाल रही है कि हर लोकसभा सीट से एक मंत्री का चयन किया जाएगा. इससे सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का समाधान हो जाएगा.

राजस्थान कैबिनेट रेस में शामिल विधायक

राजस्थान मंत्रिमंडल में सीएम रेस में शामिल रहे विधायकों को भी जगह दी जाएगी. ऐसे में बाबा बालक नाथ, किरोड़ी लाल मीणा के साथ-साथ सिद्धि कुमारी, महंत प्रतापपुरी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, संजय शर्मा, जवाहर सिंह गौतम, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जगत सिंह, भैराराम चौधरी, ताराचंद जैन, शंकरलाल डेचा, डॉ शैलेश सिंह, बाबूलाल खराड़ी शामिल हैं.

मंत्रिमंडल में इन्हें भी मिल सकता है मौका

मंत्री पद की रेस में जेठानंद व्यास, झाबर सिंह खर्रा, प्रताप सिंह सिंघवी, अजय सिंह किलक,  कालूलाल मेघवाल, संदीप शर्मा, नौक्षम चौधरी, विश्वराज सिंह मेवाड़, गुरवीर सिंह बराड़, उदयलाल भड़ाना, मदन दिलावर, जोगेश्वर गर्ग, शत्रुघ्न गौतम, फूल सिंह मीणा, अनिता भदेल सहित अन्य शामिल हैं. अब देखना है कि आलाकमान किन विधायकों को मंत्री बनाती है. 

यह भी पढ़ें- विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज, बाकी 8 विधायक लेंगे शपथ, वासुदेव देवनानी बन सकते हैं निर्विरोध स्पीकर

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.