विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2024

स्वास्थ्य खराब होने पर हथिनी 'मालती' को आमेर से वंतारा अभयारण्य भेजा, SC की कमेटी की सिफारिश के बाद उठाया कदम

हाई पावर कमेटी के सिफारिश के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण एक हथिनी को जयपुर के आमेर से जामनगर के वंतारा हाथी अभयारण्य में भेज दिया गया है. हथिनी मालती के बिगड़ते शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए (पेटा) ने एक शिकायत दायर की थी. 

स्वास्थ्य खराब होने पर हथिनी 'मालती' को आमेर से वंतारा अभयारण्य भेजा, SC की कमेटी की सिफारिश के बाद उठाया कदम
प्रतीकात्मक फोटो
Representative Image

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी के सिफारिश के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण एक हथिनी को जयपुर के आमेर से जामनगर के वंतारा हाथी अभयारण्य में भेज दिया गया है. पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया की तरफ से बुधावार को इस बारे में जानकारी दी गई.

पेटा ने दायर की थी शिकायत

बता दें कि हथिनी मालती के बिगड़ते शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए (पेटा) ने एक शिकायत दायर की थी.  इसके बाद कमेटी ने एक स्वतंत्र पशु चिकित्सा विशेषज्ञ नियुक्त किया. जिसके आकलन के आधार पर कमेटी ने हथिनी को दूसरी जगह भेजने की सिफारिश की थी.

120 पशु चिकित्सकों का समर्थन मिला

हथिनी मालती को हाल ही में जामनगर के वन्यजीव अभयारण्य में भेजा गया है. पेटा के एक बयान में कहा गया है कि मालती को स्थानांतरित करने के निर्णय को 120 पशु चिकित्सकों का समर्थन मिला. पेटा इंडिया की 'एडवोकेसी प्रोजेक्ट्स' की निदेशक खुशबू गुप्ता ने कहा, "आमेर किले में मालती जैसे हाथियों को हथियारों से नियंत्रित किया जाता है, सवारी के लिए इस्तेमाल नहीं किए जाने पर उन्हें जंजीरों से बांध दिया जाता है.'

मालती को एक अभयारण्य में भेजने के लिए राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "राश हाथी अक्सर उत्पात मचाते हैं, और अभी हाल ही में वहां एक अन्य हथिनी गौरी ने एक पर्यटक का पैर तोड़ दिया था."

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान में BJP नेताओं की 181 सभाएं और 44 रोड-शो, वसुंधरा की कम सक्रियता पर सामने आई यह जानकारी

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में BJP नेताओं की 181 सभाएं और 44 रोड-शो, वसुंधरा की कम सक्रियता पर विनय सहस्त्रबुद्धे ने दी यह जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com