विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2026

गेहूं खरीद के लिए किसान 1 फरवरी से करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें आखिरी तारीख

गेहूं खरीद कार्य हेतु राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किये गये हैं. क्रय केन्द्रों की सूची खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है.

गेहूं खरीद के लिए किसान 1 फरवरी से करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें आखिरी तारीख
प्रतीकात्मक फोटो AI

Rajasthan News: भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2026-27 हेतु गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. राज्य के किसान अपनी उपज बेचने के लिए  रजिस्ट्रेशन एक से 25 फरवरी तक खुद या  ई-मित्र के जरिए करा सकते हैं. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध 'गेहूं खरीद के लिए किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे.

किसान के पास आधार कार्ड होना जरूरी

इसके लिए किसान के पास अपडेट जन आधार कार्ड होना जरूरी है. किसान को उसके द्वारा बेची गई उपज का भुगतान उसके जन आधार से जुड़े हुए बैंक खाते में किया जाएगा. इसलिए किसान जिस बैंक खाते में भुगतान लेना  चाहता है, उसे अपने जन आधार में जुड़वा लें.

पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है. किसान पंजीकरण व अन्य खरीद सम्बन्धी जानकारी एवं समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर राजकीय कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं. किसान को खरीद संबंधी विभिन्न जानकारियों को SMS के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर समय-समय पर अवगत करवाया जायेगा.

30 जून तक गेहूं खरीदीं

राज्य में रबी विपणन सीजन 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का काम दिनांक 10 मार्च, 2026 से 30 जून, 2026 तक किये जाने का निर्णय लिया गया है. गेहूं खरीद कार्य हेतु राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किये गये हैं. क्रय केन्द्रों की सूची खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है.

किसानों से गेहूं खरीद भारतीय खाद्य निगम, राजफेड, तिलम संघ, नाफेड एवं एनसीसीएफ के साथ इस साल से राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जरिए भी की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः मौत के बाद अकाउंट होल्डर के चेक से निकाले गए 57 हजार रुपये, कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com