विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

पेट की समस्याओं में राहत देता है सौंफ की चाय, आयुर्वेद भी मानता है असरदार घरेलू उपाय

सौंफ की चाय एक सरल घरेलू पेय है जो पाचन सुधारने और गैस सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक मानी जाती है. आयुर्वेद के अनुसार इसके नियमित सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं और थकान भी कम होती है.

पेट की समस्याओं में राहत देता है सौंफ की चाय, आयुर्वेद भी मानता है असरदार घरेलू उपाय
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Health News: रसोई में आसानी से मिलने वाली सौंफ सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं बल्कि एक उपयोगी घरेलू औषधि भी है. इसके सूखे बीजों से तैयार चाय हल्का मीठा स्वाद देती है जो मुलेठी जैसा लगता है. नियमित रूप से सौंफ की चाय पीने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

सौंफ को पाचन तंत्र का प्राकृतिक सहायक माना जाता है. इसकी चाय पीने से पेट दर्द गैस सूजन और भारीपन जैसी परेशानियों में राहत मिलती है. सौंफ के गुण गैस बनने की प्रक्रिया को कम करते हैं और पेट की ऐंठन को शांत करते हैं जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है. जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पुरानी समस्या रहती है उनके लिए भी यह उपयोगी मानी जाती है. गर्म पानी के साथ सौंफ के तत्व आंतों को आराम देकर उनकी गतिविधि संतुलित रखते हैं.

कई रोगों में मिल सकती है राहत

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं. यह गैस ब्लोटिंग अपच और कब्ज को कम करने में मदद करती है. सौंफ शरीर की सूजन घटाती है सांस की तकलीफ में राहत देती है और थकान कम कर मन को तरोताजा रखती है. आयुर्वेद में इसे पित्त दोष संतुलित करने वाला भी माना गया है. नियमित सेवन से वजन नियंत्रण हार्मोन संतुलन और त्वचा की चमक में भी सुधार देखा जाता है.

ऐसे बनाएं सौंफ की चाय

सौंफ की चाय बनाना आसान है. एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में 5 से 10 मिनट तक उबालें फिर छानकर गर्म ही पिएं. भोजन के बाद पीने से ज्यादा लाभ मिलता है. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिलाया जा सकता है. हालांकि इसका अधिक सेवन न करें और गर्भवती महिलाएं सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- जयपुर में 16 फरवरी को शराब की दुकानें बंद, नई नीति को लेकर विरोध में उतरे व्यापारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close