विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2025

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपने ही देश के खिलाड़ियों पर बरसे, बोले- अब पाकिस्तान रोएगा...

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपने ही देश के खिलाड़ियों पर बरसे, बोले- अब पाकिस्तान रोएगा...
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया.

भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के बाद पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 'गन सेलिब्रेशन' किया. पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने इसे लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी है. दानिश कनेरिया ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "साहिबजादा फरहान ने एके-47 का इशारा किया, लेकिन तभी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ब्रह्मोस चलाया. ऐसा ही होता है. भारतीय सलामी बल्लेबाजों का पलटवार इतना विनाशकारी था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी हक्के-बक्के रह गए. एक तो 'धुलाई' और दूसरी 'महाधुलाई'. "

"अभिषेक और गिल बेहतरीन खिलाड़ी"

दानिश कनेरिया ने आगे कहा, "जब आपके पास अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे सलामी बल्लेबाज हों, तो ऐसे विकेट पर उनके सामने 200 का स्कोर भी छोटा लग सकता है. दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं. " कनेरिया का मानना है कि इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम बलि का बकरा खोजेगी. इस बार कनेरिया का इशारा फखर जमान की तरफ था, जिन्होंने 9 गेंदों में महज 15 रन बनाए.

फखर जमान ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समा गई, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने उनके आउट होने की पुष्टि की.

दानिश कनेरिया बोले- अब पाकिस्तान रोएगा

उन्होंने कहा, "अब पाकिस्तान एक और बलि का बकरा खोजेगा. फखर जमान के आउट होने पर उन्हें एक और बलि का बकरा मिल गया है. अब पाकिस्तान रोएगा और कहेगा कि वह आउट नहीं थे, लेकिन संजू सैमसन ने स्पष्ट तौर पर कैच लिया था. उनके दस्ताने साफतौर पर गेंद के नीचे थे. फिर भी पाकिस्तान इस पर रोएगा और 'संदेह के लाभ' की बात करेगा. "

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को भारत के हाथों दूसरी बार शिकस्त झेलनी पड़ी है. इससे पहले 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी.

यह भी पढ़ें: भरतपुर मोती महल विवाद मामले में अनिरुद्ध सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा, बोले- पैलेस की संपत्ति सुरक्षित नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com